फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rs 40 lakh counterfeiting case absconding prize accused arrested in Jaisalmer Pokaran

Jaisalmer: पोकरण में 40 लाख रुपये की नकबजनी मामले फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

Tue, 29 Aug 2023 11:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 29 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

हरिपुरा निवासी महावीर उर्फ राकेश पुत्र लक्ष्मण बावरिया को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। टीम की ओर से पूर्व में इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Rs 40 lakh counterfeiting case absconding prize accused arrested in Jaisalmer Pokaran
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पोकरण पुलिस ने मार्च महीने में कस्बे के चैन विहार कॉलोनी में 40 लाख रुपये की नकबजनी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय ने गहन पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पोकरण पुलिस के अनुसार सनावड़ा हाल कस्बे के चैन विहार कॉलोनी निवासी आरबखां पुत्र कादरखां ने तीन मार्च को रिपोर्ट पेश की थी कि वह दो मार्च को परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने सनवाड़ा चला गया और शाम को वापस आया। घर आने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो एक कमरे में एक अटैची में रखे कुल 42 तोले सोने के आभूषण और दूसरे कमरे में रखे दो जोड़ी झुमका सेट गायब थे, जो कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज देखा तो जानकारी मिली कि तीन लोग एक कार से आए और ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में शेष रहे जयपुर ग्रामीण नरैना थानाक्षेत्र के हरिपुरा निवासी महावीर उर्फ राकेश पुत्र लक्ष्मण बावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर एएसपी गोपालसिंह भाटी, डीवाइएसपी कैलाश विश्नोई और थानाधिकारी दिनेश लखावत के सुपरविजन में सहायक उपनिरीक्षक खेतसिंह भाटी, हेड कांस्टेबल मोहनलाल पालीवाल, कांस्टेबल रिछपाल, डीसीआरबी के हेड कांस्टेबल भीमराव सिंह की टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से पूर्व में इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed