{"_id":"6505da90ab4f07044f079110","slug":"rohat-police-station-caught-a-baleno-car-filled-with-illegal-poppy-seeds-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: रोहट थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी बलेनो कार पकड़ी, पिस्टल और कट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: रोहट थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी बलेनो कार पकड़ी, पिस्टल और कट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sat, 16 Sep 2023 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:11 PM IST
सार
कार में भरा 175 किलो ग्राम डोडा पोस्त, एक देशी पिस्टल 7.62 एमएम मय चार कारतूस और एक 12 बोर देशी कट्टा मय तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले की रोहट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे भारी मात्रा में डोडा पोस्त और हथियार बरामद कर बलेनो कार को जब्त किया है।
विज्ञापन
पाली के रोहट थाना प्रभारी थाना लक्ष्मण सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, एएसपी कमलेश शर्मा और मंगलेश चुंडावत के निर्देशन में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संचालित लोकल और स्पेशल एक्ट अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ हथियार हुए बरामद
कापरड़ा जोधपुर थाना प्रभारी दाउद खां की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मण्डली दर्जीयान गांव के पास नाकाबंदी की। इस नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार नंबर आरजे 19 सीके 7593 को रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो कार में भरा 175 किलो ग्राम डोडा पोस्त, एक देशी पिस्टल 7.62 एमएम मय चार कारतूस और एक 12 बोर देशी कट्टा मय तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी को किया गिरफ्तार
तलाशी के दौरान डोडा पोस्त और हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी गणेश उर्फ विक्की पुत्र अशोक कुमार जाति सोनी उम्र 28 साल निवासी सावा बाईपास रामदेव कॉलोनी नोहर पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है।