फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Resolved to remove Gehlot government in Rajasthan BJP women divisional level representative conference

Rajasthan: भाजपा महिला संभाग स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को हटाने का लिया संकल्प, ये बोलीं नेत्रियां

Fri, 25 Aug 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Aug 2023 10:25 PM IST
सार

महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं का जीवन सरल हुआ है। 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Resolved to remove Gehlot government in Rajasthan BJP women divisional level representative conference
भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन जयपुर के मानसरोवर में किया गया। सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भंडारी ने कि  भाजपा महिला मोर्चा आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों की शुरूआत करेगा।

विज्ञापन


सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं का जीवन सरल हुआ है। जिसमें उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना और स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों शौचालय का निर्माण कराया गया। 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जन धन के खाते खुलवाए। ये सरकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ हो गई है। इसे बैंकिग सेक्टर में एक क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजसमंद सांसद और प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढी हैं। सरकार में बैठे लोग खुद न्यायोचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध अब सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं। गहलोत सरकार के सारे कारनामे लाल डायरी में छिपे हैं। दीया कुमारी ने कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।  

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की लूट मचा रखी है। गहलोतजी जो मुख्यमंत्री होने के साथ गृहमंत्री भी हैं, उनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए प्रदेश की महिलाएं आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।


सम्मेलन में भरतपुर सांसद रंजीता कोली, विधायक अनीता भदेल, जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, अजमेर महापौर ब्रजलता हाडा़, जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, झुंझुनू जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी आदि प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed