फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rescue Operation Four Years Old Boy Fell Into Borewell in Sikar Rajasthan For 18 Hours

Rajasthan: 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने 50 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम को बचाया, खुशी से रो पड़े परिजन

Fri, 25 Feb 2022 06:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Feb 2022 06:54 PM IST
सार

खाटूश्यामजी थाना इलाके के बिजारणियां की ढाणी में एक चार साल का बच्चा 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था जिसे एनडीआरएफ और एसडीआएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया।  

विज्ञापन
Rescue Operation Four Years Old Boy Fell Into Borewell in Sikar Rajasthan For 18 Hours
बच्चे को बोरवेल से निकाला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के सीकर के बिजारणिया की ढाणी में 25 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मासूम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। इसके लिए बचाव दल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मासूम बच्चे को सकुशल देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और मां उसे गले लगाकर रो पड़ी। बोरवेल से बच्चे को निकालने के बाद प्रशासन ने मासूम को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


बचाव अभियान के दौरान बच्चे के माता-पिता और बहन कैमरे पर देखकर रातभर उसे आवाज लगाते रहे। मासूम बच्चा 50 फीट गहरे बोरवेल में फंसा था। बचाव दल की टीम ने करीब 50 फीट तक खुदाई की। 
विज्ञापन


50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था मासूम 
गुरुवार देर शाम से एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल रेस्क्यू अभियान चला रहे थे। बचाव दल की टीम ने बोरवेल में टोकरी लटका कर मासूम रविन्द्र को ऊपर लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चार साल का मासूम टोकरी की रस्सी पकड़ लेता था पर उस पर चढ़ नहीं पाता था। उधर, बचाव दल की टीम बोरवेल के पास खुदाई कर एक सुरंग बनाने में लगी रही। 50 फीट गहरे बोरवेल तक पहुंचने के लिए टीम ने खुदाई का काम लगातार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने पाइप से पहुंचाई ऑक्सीजन
बचाव दल की टीम ने बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई। उसे खाने के लिए बिस्किट भी दिए गए। बच्चे के परिजन उससे लगातार बात भी कर रहे थे। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से उसके माता-पिता और बहन का बुरा हाल था। 

 
मौके पर मौजूद है तमाम अधिकारी
घटना स्थल पर दांतारामगढ़ विधायक चौधरी वीरेन्द्र सिंह, कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, एडीएम धारा सिंह मीणा, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, एसडीएम राजेश मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधी मौके पर मौजूद हैं।  


 

गुरुवार शाम चार बजे बोरबेल में गिरा था मासूम
दरअसल, खाटूश्यामजी थाना इलाके के बिजारणियां की ढाणी में लक्ष्मणराम जाट के खेत में बोरवेल की खुदाई हुई थी। गुरुवार शाम चार बजे चार साल का रविन्द्र खेलते-खेलते उसमें गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मासूम को 50 फीट गहरे बोरवेल से निकालने का अभियान शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed