फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Relatives refuse to take Raju Parmar's body

Raju Parmar Murder case: परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, गिरफ्तारी और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

Tue, 07 Feb 2023 01:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Feb 2023 01:09 PM IST
सार

उदयपुर में सोमवार रात बजरंग दल के संयोजक राजू परमार की सिर में गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों ने एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी से शव लेने से इनकार कर दिया है। बड़ी संख्या में कई संगठनों के कार्यकर्ता भी परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Relatives refuse to take Raju Parmar's body
मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के रामपुरा रोड पर बजरंग दल संयोजक राजू परमार तेली की सोमवार रात गोली मारकर हत्या ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। दुकान से बाहर बुलाकर गोली मारने वाले दो अज्ञात हमलावरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मंगलवार सुबह एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर मृतक के परिवारजनों के साथ कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गई। परिजनों ने मोर्चरी से शव लेने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
विश्व हिंदू परिषद के उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुखलाल लोहार ने मांग रखते हुए कहा कि सरकार मृतक के परिवारजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दें और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी करें। जब तक ये मांगें पूरी नहीं होती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन


हत्यारों की पहचान कर ली गई है, तलाश जारी
हत्याकांड के मामले को लेकर उदयपुर के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल में बंद दिलीप नाथ का हत्या में हाथ होने का शक
सूत्रों के मुताबिक इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड सेंट्रल जेल में बंद दिलीप नाथ का हाथ बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों और पुलिस को भी शक है, उसी ने अपने गुर्गों के जरिए यह मर्डर करवाया है। क्योंकि मृतक राजू परमार प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करता था। उसे खुद पर फायरिंग या हमला होने का पहले से आभास भी था, जिस कारण वह पिछले कुछ दिनों से अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहा था। सेंट्रल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ के साथ राजू का कालीवास गांव में एक जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार रात उसे दुकान से बाहर बुलाकर गोलियां मारी गई और दो हमलावर पैदल ही भागते हुए नजर आए।


आरोपियों को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को इंसाफ़ दिलाया जाए
राजस्थान में एक के बाद एक हो रही हत्या और गैंगवार की घटना को लेकर वसुंधरा राजे ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द न्याय की मांग की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में भाजपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े हत्या के बाद बजरंगदल कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। निरंतर हो रही हत्या और गैंगवार की वारदात से यह स्पष्ट है कि राजस्थान अब अपराधों का गढ़ बन गया है। इस घटनाओं के बाद से लगातार आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बावजूद राज्य की गहलोत सरकार अब तक भी हरकत में नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed