फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RBSE 10th Board result: Government school dalit student krish kumar jatav from dholpur topper in 10th board

RBSE 10th Board result: धौलपुर में सरकारी स्कूल का दलित छात्र कृष कुमार जाटव 98.17 परसेंटेज लाकर बना टॉपर

Fri, 02 Jun 2023 04:31 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

धौलपुर के बसेड़ी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एकटा के दलित स्टूडेंट कृष कुमार जाटव ने 10वीं बोर्ड में 98.17 परसेंट मार्क्स लाकर जिला टॉप किया है।  अब सरकारी स्कूल और कृष के परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
RBSE 10th Board result: Government school dalit student krish kumar jatav from dholpur topper in 10th board
धौलपुर के सरकारी स्कूल का दलित स्टूडेंट कृष कुमार जाटव 10वीं बोर्ड में टॉपर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

10वीं बोर्ड टॉप करने वाले धौलपुर के बसेड़ी उपखण्ड के एकटा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र देशराज मिर्जापुर का रहने वाला है। पिता देशराज ने बताया कि बच्चे के 98.17 परसेंट मार्क्स आने की खबर से ही परिवार में खुशियों की बहार आ गई। दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले बच्चे के जिले में सबसे अधिक अंक दसवीं बोर्ड में आए हैं। छात्र कृष की मां सुनीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, वहीं पिता साधारण किसान हैं।  मां सुनीता ने बताया बेटा कृष कुमार शुरू से ही इंटेलीजेंट रहा है। 10वीं क्दलास में एडमिशन लेते ही बेटे ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया 10 से 12 घंटे तक कृष ने रेग्युलर पढ़ाई की है। पढ़ाई के अलावा खेल का भी शौक है।  उन्होंने बताया हमारा परिवार दलित समाज से ताल्लुक रखता है। बेटे का नाम 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में आने से परिवार और समाज में भारी खुशी का माहौल है। बेटे की परिवरिश और संरक्षण में हमेशा जिम्मेदारी के साथ ध्यान दिया गया और अब कृष कुमार ने टॉप कर जिले का नाम भी रोशन कर दिखाया है।
विज्ञापन


 IAS-RAS अफसर बनकर समाज सेवा की इच्छा

कृष कुमार जाटव ने बताया संकल्प लेकर उसने मेहनत को अंजाम दिया था।  9वीं क्लास पास करने के बाद ही उसने यह प्रण ले लिया था कि अब 10वीं में राजस्थान की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराना है। छात्र ने बताया संकल्प के मुताबिक उसने मेहनत को अंजाम दिया था। जिसका नतीजा रहा कि उसने 10वीं बोर्ड में टॉप कर लिया। कृष ने बताया एजुकेशन के क्षेत्र में सभी ऑप्शन खुले हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा है। आगे 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज के एक्जाम देंगे। आईएएस और आरएएस जैसी प्रशासनिक सेवा में  सलेक्ट होकर समाज देश की सेवा करने की चाहत है। लोग कृष के घर शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर छात्र का स्वागत किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed