गुलाबो के फार्म हाउस पर रेव पार्टी, 27 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालबेलिया नृत्य के लिए मशहूर गुलाबो के जयपुर के नजदीक स्थित फार्म हाउस में सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर रेव पार्टी रुकवा दी।
साथ ही पुलिस ने रेव पार्टी के आयोजन के आरोप में गुलाबो के बेटे और पार्टी में शामिल एक विदेशी महिला सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने गुलाबों को भी नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी में हाई-प्रोफाइल युवक-युवतियां शामिल रहे। पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ, शराब, आपत्तिजनक वस्तुओं और कुछ महंगी मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।
छापा पड़ते ही पार्टी में मच गई भगदड़
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार रात कार्रवाई की गई। छापा पड़ते ही पार्टी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। पार्टी में शामिल कुछ लोग खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने मौके से गुलाबो के बेटे भवानी सिंह, फिनलैंड निवासी तारू, नेपाली युवक सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फार्म हाउस गुलाबों का होने के कारण उसे भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का मानना है कि भवानी सिंह ने इस पार्टी का आयोजन किया था।