फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape with women in Saramthura and Dihauli of Dholpur

Dholpur: सरमथुरा और दिहौली में महिलाओं के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 28 Apr 2023 09:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Apr 2023 09:09 AM IST
सार

धौलपुर जिले के सरमथुरा और दिहौली में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं। दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rape with women in Saramthura and Dihauli of Dholpur
सरमथुरा और दिहौली में दुष्कर्म का मामला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। दोनों दुष्कर्म पीड़िताओं के पुलिस ने पर्चा बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो चुके हैं।

विज्ञापन


पहला मामला सरमथुरा थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता ने थाने में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि 10 अप्रैल को वह अपने घर में मौजूद थी। तभी पड़ोस के गांव का रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने बलपूर्वक उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया
पीड़िता का आरोप है, आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पीड़िता ने गुरुवार को सरमथुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्रकरण को लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो चुका है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिहौली इलाके में पीड़िता को अकेला देख घात लगाकर दुष्कर्म
दूसरा दुष्कर्म का मामला दिहौली थाना क्षेत्र का है। दिहौली थाने में दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता ने बताया है कि 26 अप्रैल को वह अपने खेत पर बोरिंग मशीन की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान दूसरे गांव के एक युवक ने आकर उससे बोरिंग का सामान उठाने के लिए कहा था। इसी दौरान आरोपी बोरिंग से आगे महिला को खींचकर ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।


पीड़िता ने परिजनों को साथ लेकर दिहोली पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। मामले को लेकर दिहोली थाना प्रभारी बीघा राम अंबेश ने बताया महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीबद्ध किया है। उन्होंने बताया घटना के बाद आरोपी गांव से फरार है। पुलिस टीम गठित कर आरोपी के संबंधित ठिकानों पर भेजी गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया पर्चा बयान लेकर महिला का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed