फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha MP Neeraj Dangi says the budget adverse impact on the country economy

Budget 2024: MP नीरज डांगी बोले- बजट से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा विपरीत असर, किसी भी तबके को राहत नहीं

Thu, 01 Feb 2024 09:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

सांसद नीरज डांगी ने कहा- अंतरिम बजट 2024-25 सिर्फ लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के हित में तुरत-फुरत में लाया गया है। अंतरिम बजट में पिछले 10 वर्षों में 2.4 गुणा आयकर रिटर्न फाफल करने वालों में बढ़ोतरी का गुणगान किया गया।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Neeraj Dangi says the budget adverse impact on the country economy
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को लेकर कहा कि यह देश के हित में नहीं है। बजट का देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बजट में किसानों, महिलाओं, नौजवानों, नौकरी पेशा और मध्यमवर्ग समेत किसी भी तबके को कोई राहत नहीं दी गई है। इसमें मंहगाई को नियंत्रण करने के लिए भी कोई कारगर प्रावधान नहीं किए गए है। 

विज्ञापन


सांसद नीरज डांगी ने कहा- अंतरिम बजट 2024-25 सिर्फ लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के हित में तुरत-फुरत में लाया गया है। अंतरिम बजट में पिछले 10 वर्षों में 2.4 गुणा आयकर रिटर्न फाफल करने वालों में बढ़ोतरी का गुणगान किया गया, जबकि आयकर की स्लैब में पिछले दस वर्षों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से देश का हर आदमी इस दायरे में आने से आयकर रिर्टन फाइल करने वाले लोगों की संख्या में बढोत्तरी होना स्वाभाविक है। बजट में रोजगार बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार का प्रावधान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


सांसद डांगी ने कहा कि पिछले दशक में देश में बेतहाशा मंहगाई के कारण आमजन को इस बजट में उम्मीद थी कि केन्द्र सरकार मंहगाई रोकने के लिए योजना लाएगी। लेकिन, गरीब, मजदूर, महिलाओं को इस बजट में किसी भी तरह की राहत नहीं दी गई और न ही रोजगार के क्षेत्र में कोई प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा- देश के किसानों, महिलाओं, नौजवानों, नौकरी पेशा और मध्यमवर्ग को इस बजट से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी।  इस बजट का देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इससे मंहगाई-बेरोजगारी और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed