{"_id":"662cfea56a83c8e73c04411b","slug":"rajsamand-news-youth-dies-after-being-hit-by-broken-electric-wire-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand news: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत; ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand news: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत; ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
Sat, 27 Apr 2024 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:03 PM IST
सार
परिजनों ने कहा कि खंभा टूटने की शिकायत बिजली विभाग को दी गई थी। विभाग ने कहा कि लाइन बंद कर दी गई है, इसके बावजूद लाइन में करंट था। विभाग की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना अंतर्गत भवानी की भागल गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। खेत में लंबे समय से बिजली का खंभा टूटा पड़ा था। खंभे से निकले नंगे तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि विगत दो माह से खेत में बिजली का खंभा टूटा पड़ा था, जिसकी शिकायत बिजली विभाग को कर दी कर दी गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सूचना के बाद कहा कि विद्युत लाइन बंद कर दी। कुछ समय बाद बिजली का खंभा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह युवक अपने खेत पर गया कि अचानक बिजली के तार पर पैर लगने के बाद करंट की चपेट में गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और युवक को लेकर राजसमंद जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय में बिजली विभाग के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि लंबे समय से बिजली का खंभा टूटने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते युवक की मौत हो गई। ऐसे में परिजनों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की। घटना के बाद राजसमंद चिकित्सालय केलवाड़ा थाने की पुलिस भी पहुंची परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है।