{"_id":"6630d1ca711ab7fccb0d7531","slug":"rajsamand-news-jagadguru-shankaracharya-pragyanand-saraswati-visited-shriji-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: जगदगुरु शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती ने किए श्रीजी के दर्शन; सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: जगदगुरु शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती ने किए श्रीजी के दर्शन; सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM IST
सार
Rajsamand: जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के मंदिर पहुंचने पर परंपरानुसार श्रीनाथ जी मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उनका फेंटा बांध कर, रजाई एवं उपरना ओढ़ाया।
विज्ञापन
श्रीजी मंदिर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में मंगलवार को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने श्रीजी प्रभु के दर्शन कर देश में सुख समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को अनंत श्री विभूषित द्वारिका, शारदा और ज्योतिष पीठाधीश्वर आदि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती श्रीनाथ जी मंदिर के मोती महल चौक पहुंचे। यहां से मंदिर में प्रवेश कर श्रीजी प्रभु की राज भोग झांकी के दर्शन किए।
विज्ञापन
दर्शन के बाद स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती मंदिर में महाप्रभु जी की बैठक में पहुंचे। यहां पर मंदिर परंपरानुसार श्रीनाथ जी मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उनका फेंटा बांध कर, रजाई एवं उपरना ओढ़ाया। श्री जी प्रभु का प्रसाद भेंट कर समाधान किया। वहीं मंदिर के मोती महल चौक में स्थानीय नागरिकों ने भी स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, श्रीनाथ जी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, श्रीनाथ जी मंदिर मंडल के सीईओ महिपाल, तिलकायत सचिव सचिव लीलाधर पुरोहित, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित स्थानीय नागरिक और वैष्णव जन उपस्थित रहे।