{"_id":"64f474f101a916d59007aa45","slug":"rajnath-singh-will-start-bjp-third-parivartan-yatra-from-ramdevra-on-september-3-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कल रामदेवरा से राजनाथ सिंह करेंगे BJP की तीसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, 11 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कल रामदेवरा से राजनाथ सिंह करेंगे BJP की तीसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, 11 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे
Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह करीब 11 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे और रामदेवरा से भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आज अमित शाह ने भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल राजस्थान आएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा सोमवार चार सितंबर से रामदेवरा धार्मिक स्थल से शुरू होगी। इसे लेकर जैसलमेर के पोकरण में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रामदेवरा से शुरू होने वाली इस यात्रा की शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त बंदोबस्त किए जाए रहे हैं।
ये है राजनाथ सिंह का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। शाह ने प्रदेश के डूंगरपुर जिले में सभा को संबोधित किया और बेणेश्वर धाम से भाजपा की दूसरी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि जब परिवर्तन यात्रा समाप्त होगी, तब तक गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी। इस सरकार के जाने का फैसला हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत क्या करें, उनका नेतृत्व ही ऐसा है। कांग्रेस नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। सनातन धर्म पर ये जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे। 2014 और 2019 में कम हुए, 2024 में दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई देंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ये है राजनाथ सिंह का कार्यक्रम
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9: 45 बजे रवाना होकर 11:10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे
- सुबह 11: 15 बजे पर जैसलमेर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11: 35 बजे पर रामदेवरा हेलीपेड पर उतरेंगे
- सुबह 11 :45 बजे लोकदेवता बाबा रामदेवरा के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे
- दोपहर 12:10 बजे रामदेवरा मंदिर के पास बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शिरकत कर आम सभा को संबोधित करेंगे
- सभा के बाद दोपहर 1:25 बजे रामदेवरा हेलीपैड से जैसलमेर के लिए होंगे रवाना, इसके बाद 1: 45 बजे हेलिकॉप्टर से जैसलमेर पहुचेंगे
- दोपहर 1:50 बजे जैसलमेर एयरफील्ड से विशेष वायुयान से उदयपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- दोपहर 2:55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के नीमच जाएंगे