फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajnath Singh will start BJP third Parivartan Yatra from Ramdevra on September 3

Rajasthan: कल रामदेवरा से राजनाथ सिंह करेंगे BJP की तीसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, 11 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे

Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह करीब 11 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे और रामदेवरा से भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आज अमित शाह ने भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा को रवाना किया।  

विज्ञापन
Rajnath Singh will start BJP third Parivartan Yatra from Ramdevra on September 3
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल राजस्थान आएंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा सोमवार चार सितंबर से रामदेवरा धार्मिक स्थल से शुरू होगी। इसे लेकर जैसलमेर के पोकरण में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रामदेवरा से शुरू होने वाली इस यात्रा की शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त बंदोबस्त किए जाए रहे हैं। 
विज्ञापन


ये है राजनाथ सिंह का कार्यक्रम 
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9: 45 बजे रवाना होकर 11:10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे
  • सुबह 11: 15 बजे पर जैसलमेर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11: 35 बजे पर रामदेवरा हेलीपेड पर उतरेंगे
  • सुबह 11 :45 बजे लोकदेवता बाबा रामदेवरा के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे 
  • दोपहर 12:10 बजे रामदेवरा मंदिर के पास बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शिरकत कर आम सभा को संबोधित करेंगे 
  • सभा के बाद दोपहर 1:25 बजे रामदेवरा हेलीपैड से जैसलमेर के लिए होंगे रवाना, इसके बाद 1: 45 बजे हेलिकॉप्टर से जैसलमेर पहुचेंगे 
  • दोपहर 1:50 बजे जैसलमेर एयरफील्ड से विशेष वायुयान से उदयपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • दोपहर 2:55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के नीमच जाएंगे 
अमित शाह ने दूसरी परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। शाह ने प्रदेश के डूंगरपुर जिले में सभा को संबोधित किया और बेणेश्वर धाम से  भाजपा की दूसरी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला।  अमित शाह ने कहा कि जब परिवर्तन यात्रा समाप्त होगी, तब तक गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी। इस सरकार के जाने का फैसला हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत क्या करें, उनका नेतृत्व ही ऐसा है। कांग्रेस नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। सनातन धर्म पर ये जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे। 2014 और 2019 में कम हुए, 2024 में दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई देंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed