Rajasthan Weather Update: कई जिलों में लुढ़का पारा, भरतपुर, चूरू सहित इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना
राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिन कई जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में दो दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की थी। जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। वहीं गुरुवार को भी सभी जिलों के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, झुंझुनू और चूरू सहित अन्य जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे अधिक तापमान चूरू और जालोर का दर्ज किया गया है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 39.5 | 26.6 |
| भीलवाड़ा | 40.5 | 24.3 |
| वनस्थली | 42.2 | 22.9 |
| अलवर | 41.0 | 23.4 |
| जयपुर | 40.4 | 25.3 |
| पिलानी | 41.1 | 24.2 |
| सीकर | 39.2 | 24 |
| कोटा | 42.2 | 27.1 |
| बूंदी | 41.6 | 24.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 40.6 | 23.4 |
| बाड़मेर | 41.1 | 28.8 |
| चूरू | 41.7 | 25.4 |
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर 39.5 26.6
भीलवाड़ा 40.5 24.3
वनस्थली 42.2 22.9
अलवर 41.0 23.4
जयपुर 40.4 25.3
पिलानी 41.1 24.2
सीकर 39.2 24
कोटा 42.2 27.1
बूंदी 41.6 24.4
चित्तौड़गढ़ 40.6 23.4
बाड़मेर 41.1 28.8
चूरू 41.7 25.4
करौली 42.6 21.7