फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update heat wave alert in many districts of rajasthan

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट

Thu, 12 May 2022 11:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 12 May 2022 11:00 AM IST
सार

प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में पारा और चढ़ेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update heat wave alert in many districts of rajasthan
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं 12 से 14 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, और नागौर में लू चलेंगी। इससे इन जिलों का पारा में और बढ़ोतरी की संभावना है। 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान जालोर का 47 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद डूंगरपुर का तापमान अधिक रहा। डूंगरपुर का तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान 
अजमेर    44.4  33.4
भीलवाड़ा 44.5 30.7
वनस्थली 46.2    27.1
अलवर     43   27.5
जयपुर   44    31.4
पिलानी   46 27.7
सीकर  43   27
कोटा   46.2  31.1
बूंदी     45.4   30.5
जैसलमेर           45.9   29.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed