{"_id":"650b19b1026e0a7887053415","slug":"rajasthan-story-of-rape-gang-rape-and-blackmailing-of-a-student-in-churu-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छात्रा से दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की दास्तां, चार युवकों ने नरक बना डाली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छात्रा से दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की दास्तां, चार युवकों ने नरक बना डाली जिंदगी
Wed, 20 Sep 2023 09:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:41 PM IST
सार
Churu Gang Rape And Blackmail Scandal: राजस्थान के चूरू जिले में एक छात्रा की दिल को दहला देने वाली दास्तां सामने आई है। यहां एक छात्रा को परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर फंसाया गया। उसके बाद पहले उससे दुष्कर्म किया गया, फिर अश्लील वीडियो और फोटो के दम पर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी चार साल तक उसे बार-बार नोचते रहे।
विज्ञापन
चार युवकों ने नरक बना डाली जिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू शहर के सदर थाना क्षेत्र में 12वीं क्लास की छात्रा को परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर साल 2019 से अब तक शोषण करता रहा। आरोपी एक महीने पहले ही पीड़िता को ब्लैकमेल कर नेपाल बॉर्डर ले गया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़िता ने दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे महिला प्रकोष्ठ सेल के एएसपी जय सिंह तंवर ने बताया कि एक महीने पहले नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने पर परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बुधवार को नाबालिग छात्रा के बयान पर रतननगर निवासी नवीन जांगिड़, कृष्ण कुमार और नवीन के दो दोस्तों के खिलाफ सदर थाने में आईपीसी और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित स्टूडेंट ने अपने बयान में बताया कि साल 2019 में जब वह शहर की एक निजी स्कूल में 12वीं छात्रा थी। तब उसकी जान पहचान स्कूल के ही रतननगर निवासी नवीन जांगिड़ से हुई।
विज्ञापन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले नवीन ने उसको झांसा दिया कि उसके पास परीक्षा के पेपर हैं। उसे पेपर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर शहर की पूनिया कॉलोनी के एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नवीन ने उसका वीडियो बना लिया। वहीं, किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों कॉलेज में पढ़ने लगे। जनवरी 2021 में नवीन ने उसे लोहिया कॉलेज के पास स्थित कैफे में बुलाया और नहीं आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब वह कैफे में गई तो नवीन ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फोटो भी बनाई। नौ जुलाई 2023 को फिर नवीन ने फोन करके उसको कैफे में बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता स्टूडेंट के घर वालों ने उसकी सगाई कर दी, जिसका नवीन को पता चल गया और वह उसको परेशान करने लगा। 17 अगस्त को आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी कि रात को घर से बाहर नहीं आई तो वह उसकी अश्लील फोटो उसके होने वाले ससुराल, उसके घर और मोहल्ले में चिपका देगा। डर के मारे वह रात को घर वालों को बिना बताए निकल गई। उसके घर के पास वाली गली में नवीन अपने दो दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठा था।
गाड़ी में नवीन के दोनों दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और वीडियो बनाई। अगले दिन वे दिल्ली पहुंच गए। वहां जाकर नवीन ने रुपयों की डिमांड की, जिस पर वह दिल्ली में अपनी बुआ के घर गई और वहां से चोरी छिपे रुपये और गहने लेकर आ गई। फिर आरोपी उसे दिल्ली कोर्ट ले गया। जहां दोनों ने शादी कर ली। फिर सभी रात को एक होटल में रुके और सुबह रेलवे स्टेशन गए। वहां से नवीन ने अपने दोस्तों को वापस भेज दिया। यहां से नवीन उसे नेपाल बॉर्डर पर ले गया। वहां नवीन का भाई कृष्ण जांगिड़ आया और फैक्ट्री में लेकर गया।
तीन-चार दिन फैक्ट्री में रखा और उसके बाद अलग रूम लेकर रखा। वहां पर नवीन और कृष्ण दोनों रोज शराब पीकर आते और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करते। एक दिन दोनों उसे वहां छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद उसके घरवाले आ गए, जो उसे चूरू ले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।