फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Ramdevras 639th Bhadwa fair starts from 3 am with puja three lakh devotees will visit today

Rajasthan: रामदेवरा का 639 वां भादवा मेला पूजा के साथ सुबह तीन बजे से शुरू, आज तीन लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Sun, 17 Sep 2023 09:14 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 17 Sep 2023 09:14 AM IST
सार

राजस्थान के रामदेवरा में पीरों के पीर बाबा रामदेवजी का 639 वां भादवा मेला विधिवत पूजा के साथ सुबह तीन बजे से शुरू होगा। आज के दिन तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करेंगे। वहीं, मेले में 50 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Ramdevras 639th Bhadwa fair starts from 3 am with puja three lakh devotees will visit today
बाबा रामदेवजी के 639 वां भादवा मेला का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोकरण में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक और सामाजिक समरसता के प्रणेता बाबा रामदेव जी के 639वे भादवा मेले लगा है। आज भादवा सुदी दूज से बाबा रामदेवजी की कर्मभूमि रामदेवरा में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ। भादवा मेले के आगाज के अवसर पर सुबह तीन बजे जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी विकास सांगवान और राव भोमसिंह तंवर सहित अन्य लोगों ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर पंचामृत से अभिषेक किया। चादर चढ़ाकर पूजा अर्चना की। बाबा रामदेव जी से देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की गई। 

विज्ञापन


मंगला आरती पूजा के बाद से मेले का आगाज हुआ। भादवा मेले के आगाज के साथ ही बाबा रामदेवजी की कर्मभूमि रामदेवरा आज बाबा के जयकारों से गूंज उठी है। भादवा मेले के पहले दिन आज अलसुबह तीन बजे ही मंदिर परिसर के आगे यात्रियों की कतारें लग गई। समाधि स्थल के पट खुलते ही सम्पूर्ण रामदेवरा कस्बा बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंज उठा है। आज अनुमानित ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


आज भादवा मेले के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रामदेवरा में लगा हुआ है। आज लगभग तीन लाख लोग बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करेंगे। जिसके कारण रामदेवरा के भवनों और सड़कों पर लोगों के हाथों में बाबा रामदेव जी की धवजाए ही ध्वजाएं और निशान ही दिख रहे हैं। रामदेवरा आने वाले हर मार्ग पर बाबा के जातरू ही दिख रहे हैं। मेले के शुभारंभ से पूर्व ही करीब 15 लाख श्रद्धालु बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कलेक्टर और एसपी ने जानकारी ली। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने मेले के पहले दिन शुभारंभ के बाद उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार सहित अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को देखा। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए की यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सुबह तीन बजे से रात 12 बजे तक दर्शन
बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा मेले को देखते हुए व्यापक तैयारिया की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं को सुबह तीन बजे से रात 12 बजे तक दर्शन हो रहे है। ऐसे में यात्रियों को काफी राहत मिली है। मेले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मेले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों का तैनात किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।


करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने का है अनुमान
भादवा मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। मेले में व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। करीब दो हजार से अधिक दुकानें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed