फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Pratapgarh Mob attacks police with sticks chilli powder Nine held

Rajasthan: मिर्च पाउडर फेंका, लाठियां बरसाईं, प्रतापगढ़ में झड़प के बाद पुलिस पर हमला; महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 03:44 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 03:44 AM IST
सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दिवाला गांव में युवक की मौत के बाद दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर जलाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने मिर्च पाउडर और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

विज्ञापन
Rajasthan Pratapgarh Mob attacks police with sticks chilli powder Nine held
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी इलाके के दिवाला गांव में दो समूहों के बीच झगड़े और घर में आग लगने की घटना के बाद पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लाठियों से पीटा और मिर्च पाउडर उनके आंखों में फेंकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि यह हिंसा कुछ दिन पहले हुए एक युवक की मौत से जुड़ी है। मृतक के परिवार वालों ने दूसरे पक्ष को जिम्मेदार माना। युवक की बारहवीं श्राद्ध की पूजा के दिन परिजन इकट्ठे हुए और विरोधी समूह के घर में आग लगा दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-China Ties: 'दोनों देश संबंधों के सुधार की दिशा में अग्रसर', भारत-चीन रिश्ते पर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी
इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने पर छह जवान गांव पहुंचे, लेकिन उन्हें लाठियों, पत्थरों और मिर्च पाउडर से हमला किया गया। पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी-फोड़ी गईं। घायल पुलिसकर्मियों को अर्नोद अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो जवानों को जिला अस्पताल भेजा गया। बता दें कि अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच चल रही है। इलाके की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें:- Bhuni Toll Case: सेना के जवान कपिल पर हमला करने वालों की जमानत पर सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या दिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed