Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Winter Intensifies as Fatehpur Records 7.4 Degrees Celsius

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा: कौनसा शहर सबसे ठंडा? जानें आईएमडी का ताजा अपडेट

Fri, 20 Nov 2026 07:00 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 20 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने तीन दिसंबर तक बारिश सामान्य से कम रहने और उत्तरी राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Rajasthan Winter Intensifies as Fatehpur Records 7.4 Degrees Celsius
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। अब तक रात और सुबह की ठंड के बीच दिन में तेज धूप से मिल रही गर्माहट भी धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं। शेखावाटी में सर्दी ने पहले ही दस्तक दे दी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि सीकर में रात का पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खास बात यह है कि अगले दो सप्ताह प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 20 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी तंत्र नहीं है। ऐसे में बारिश, आंधी या तेज हवाओं की संभावना नहीं है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन

शेखावाटी में सर्दी का सबसे ज्यादा असर

प्रदेश में तापमान के लिहाज से शेखावाटी का इलाका सबसे ठंडा बना हुआ है। फतेहपुर AWS में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवाओं के चलते सीकर, चूरू और झुंझुनूं के साथ बीकानेर संभाग में भी रात के तापमान में गिरावट के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है। इसका मतलब है कि इस अवधि में शेखावाटी और आसपास के इलाकों में रात की सर्दी ज्यादा महसूस होगी। वहीं दक्षिणी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।


यह भी पढें- पंचायतीराज चुनाव परिणाम: वागड़ में कांग्रेस, भाजपा के सामने BAP की चुनौती, दिग्गजों का भाग्य कल होगा तय

21 और 22 नवंबर को बादलों की आवाजाही, बारिश की संभावना कम

अगले दो दिनों में प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 21 और 22 नवंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं। कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में 21 नवंबर को बादलों की आवाजाही संभव है। 22 नवंबर को इसका असर अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों तक दिखाई दे सकता है।

हालांकि इस मौसमी बदलाव से बारिश की कोई बड़ी गतिविधि होने के संकेत नहीं हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। 23 और 24 नवंबर को भी आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।

तीन दिसंबर तक बारिश के आसार कम, उत्तरी राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक के विस्तारित पूर्वानुमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है, लेकिन उत्तरी राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है।

इसका असर दिन और रात के मौसम में अलग-अलग दिखाई देगा। उत्तरी राजस्थान में रातें ज्यादा ठंडी होंगी, जबकि दक्षिणी हिस्सों में तापमान अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। कुल मिलाकर प्रदेश में फिलहाल बारिश के बजाय सर्दी बढ़ने का दौर शुरू हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed