{"_id":"6385ff23a068af517427109f","slug":"rajasthan-politics-cm-gehlot-reaction-on-rahul-gandhi-statement-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी के बयान पर सीएम गहलोत ने दी यह प्रतिक्रिया, बोले- हर कार्यकर्ता है बहुमूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी के बयान पर सीएम गहलोत ने दी यह प्रतिक्रिया, बोले- हर कार्यकर्ता है बहुमूल्य
Tue, 29 Nov 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:16 PM IST
सार
प्रदेश में गुर्जर समाज की नाराजगी और विरोध को लेकर गहलोत ने कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा करने वाली पार्टी है। गुर्जर समाज के लोगों की बात सुनी जा रही है। उन पर काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बनी कमेटी की बैठक लेने के लिए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मंगलवार के जयपुर पहुंचे हैं। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित करीब 35 बड़े नेताओं ने भाग लिया है। इधर, बैठक में शामिल होने से पहले सीएम गहलोत ने मीडिया से बात की।
विज्ञापन
उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बहुमूल्य (असेट्स) वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर, राहुल गांधी ने कहा है कि दोनों (सचिन पायलट और मैं) पार्टी के लिए बहुमूल्य (असेट्स) हैं, तो हम बहुमूल्य हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुमूल्य है। हम सब मिलकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाएंगे और 2023 विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे, क्योंकि लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। माहौल हमारे पक्ष में है, हम सरकार में वापसी कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि सरकार के बार-बार बदलने से जो नुकसान प्रदेश को होता है उसे जनता ने समझ लिया है। अब जनता काम करने वाली सरकार को ही चुनकर लाएगी और राजस्थान का विकास बिना रुके हुए चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस मकसद से यात्रा शुरू की थी वो पूरा हो रहा है। देश में फैली अराजकता, नफरत को खत्म करने और देश में भाई चारा, प्रेम का माहौल बनाए रखने के राहुल गांधी के प्रयास आज रंग ला रहे हैं। यात्रा को जिस प्रकार का जन समर्थन मिला है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी यात्रा शानदार और बेहद सफल रहेगी।
प्रदेश में गुर्जर समाज की नाराजगी और विरोध को लेकर गहलोत ने कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा करने वाली पार्टी है। हम भाजपा की तरह लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम नहीं करते हैं। गुर्जर समाज के लोगों की बात सुनी जा रही है। उन पर काम भी किया जाएगा।