फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Objectionable video of CM Gehlot cabinet minister Saleh Mohammad goes viral

Rajasthan: CM गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, BJP ने Video ट्वीट कर मांगा इस्तीफा

Wed, 07 Dec 2022 02:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

राजस्थान में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बीजेपी का आरोप है, ये वीडियो राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Objectionable video of CM Gehlot cabinet minister Saleh Mohammad goes viral
मंत्री सालेह मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं, राजस्थान बीजेपी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत से मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। मामले में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का कोई बयान तो नहीं आया, लेकिन जैलसमेर पुलिस अधीक्षक ने भंवर सिंह ने बताया, उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


राजस्थान बीजेपी ने मंत्री सालेह मोहम्मद के उस वायरल वीडियो को ट्वीट किया है और मंत्री का इस्तीफा मांगा है। ट्वीट में कहा गया है, अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या 'वोट बैंक' के लालच में छोड़ देंगे।
विज्ञापन


सेक्सटॉर्शन गैंग में फंसा गहलोत का दूसरा मंत्री...
इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में मंत्री रामलाल जाट को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की कोशिश हुई थी। इसका खुलासा जोधपुर पुलिस ने किया था। एक मॉडल के जरिए राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवक-युवती अपनी साजिश में कामयाब होते, मॉडल ने भीलवाड़ा से निकल गई और जोधपुर में एक होटल की 7वीं मंजिल से कूद गई। इस वजह से साजिश नाकाम हो गई थी। पुलिस ने षडयंत्र रचने वाली मॉडल दीपिका (30) और अक्षत (32) को भीलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खुद मंत्री ने साजिश की बात स्वीकार की थी।


कौन हैं सालेह मोहम्मद?
सालेह मोहम्मद सिंधी मुसलमानों के धर्मगुरु गाजी फकीर के बड़े बेटे हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शैतान सिंह ने कांग्रेस विधायक सालेह मोहम्मद को 34 हजार 444 वोटों से हरा दिया था। वहीं साल 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सालेह मोहम्मद ने बीजेपी के शैतान सिंह को 339 मतों के मामूली अंतर से हराया था। हालांकि, साल 2018 में सालेह मोहम्मद ने 872 वोट से बीजेपी के महंत प्रताप पूरी को हराकर जीत हासिल की थी। अब सालेह मोहम्मीद सीएम अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

66 साल की उम्र में पहली बार मिला था मंत्री...
साल 2018 में जैसलमेर जिले में 66 साल में पहली बार कोई मंत्री बनाया गया था। जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई थी। साल 2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अशोक गहलोत ने सालेह मोहम्मद को कैबिनेट मंत्री बनाया था। इसके पहले 14 विधानसभा गठित हुई थी, लेकिन एक बार भी जैसलमेर जिले से किसी को मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला था। गहलोत ने पहली बार ही कैबिनेट मंत्री बना दिया था। सालेह मोहम्मद ने अपने दोनों चुनाव हजार वोटों के अंतर से जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed