फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news womans body found in forest in Pali 

Rajasthan: नौ दिन से लापता महिला का शव घर से एक किमी दूर जंगल में मिला, छह बच्चों की मां थी

Wed, 02 Mar 2022 04:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 04:00 PM IST
सार

राजस्थान के पाली में नौ दिन से लापता महिला का शव घर से एक किमी दूर जंगल में मिला है। महिला 20 फरवरी को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan news womans body found in forest in Pali 
घने जंगल से शव निकालकर लाई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले के सादड़ी में 9 दिन पहले घर से बिना बताए निकली विवाहिता का शव उसके घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची सादड़ी थाना पुलिस ने पीएम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। 
विज्ञापन


सादड़ी थाना प्रभारी सूरजाराम ने बताया कि सादड़ी के चोर बावड़ी क्षेत्र में रहने वाली मोहनी देवी (42) पत्नी लक्ष्मण गेमती भील 20 फरवरी की सुबह पांच बजे घर से बिना बताए चली गईं थी। परिजनों ने थाने में गुमशदुगी का केस दर्ज कराया था।  मंगलवार को जंगल में मवेशी चरा रहे एक पशुपालक ने पड़े पर महिला का शव लटका देखा।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त मोहनी देवी के रूप में हुई। उसके शव को सादड़ी अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका मोहनी की मानसिक स्थति कमजोर थी। उसके चार लड़के और दो लड़कियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed