फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Rescue operation could not be completed even after 7 days, the pit dug was filled with water

Rajasthan News: सात दिन बाद भी पूरा नहीं हो पाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरंग के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा

Mon, 12 Feb 2024 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 12:55 PM IST
सार

Gangapur city: जिले के बामनवास क्षेत्र के रामनगर ढोसी गांव में खेत में बने एक कच्चे बोरवेल में गिरी महिला को 7 दिन बाद भी निकाला नहीं जा सका है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा महिला को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Rescue operation could not be completed even after 7 days, the pit dug was filled with water
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात दिन पहले कच्चे बोरवेल में गिरी महिला को रेस्क्यू ऑपरेशन में बार बार आ रही बाधाओं के चलते अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में बताया जा रहा है लेकिन रेस्क्यू टीम द्वारा बोरवेल के नजदीक खोदे गए गड्ढे में तेज प्रवाह से पानी आने से सुरंग बनाने में खासी परेशानी हो रही है। पिछले 12 घंटे से टीम पंप के माध्यम से गड्ढे से पानी निकालने का काम कर रही है। पानी निकालने के बाद एक बार फिर महिला का रेस्क्यू करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ज्ञात रहे कि गत मंगलवार की रात 25 वर्षीय महिला मोना बैरवा खेत पर बने कच्चे बोरवेल में गिर गई थी। महिला के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने महिला की तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह बोरवेल के पास महिला की चप्पल दिखाई दी, तो परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ। परिजनों ने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दी थी। प्रशासनिक टीम ने एनडीआरफ की टीम को सूचित कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा दिया था। बोरवेल 90 से 100 फीट गहरा बताया जा रहा है। एसडीआरएफ व एनडीआरफ की टीम के संयुक्त प्रयास रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के द्वारा हुक डालकर भी महिला को बोरवेल से निकालने का प्रयास किया गया था लेकिन हुक में महिला के कपड़े ही बाहर आ पाए। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने प्लान बी के तहत गुरुवार को दोपहर बाद बोरवेल के पास खुदाई कर महिला को बोरवेल से निकालने के लिए काम शुरू किया लेकिन 15 फीट तक पहुंचते ही नमी के कारण मिट्टी गिरना शुरू हो गई, जिसके कारण प्रशासन ने खुदाई कार्य बंद कर जयपुर से पायलर मशीन मंगाने के लिए संपर्क किया। 

पायलर मशीन के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद करीब 100 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया और गड्ढे में पाइप डालने का काम किया गया। शनिवार शाम एनडीआरएफ के जवान को ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लगाकर गड्ढे में उतारा और गड्ढे से बोरबेल तक चार फीट लंबी व ढाई फिट चौड़ी सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया लेकिन मिट्टी गिरने के कारण जवान को गड्ढे से बाहर निकालना पड़ा। बार-बार आ रहे व्यवधानों के बीच सुरंग बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा ही था कि गड्ढे में अचानक नीचे से तेज प्रवाह के साथ पानी आना शुरू हो गया। गड्ढे में पानी की आवक इतनी तेज है कि सुरंग बनाना मुश्किल हो गया है। पिछले 12 घंटों से रेस्क्यू टीम गड्ढे में पम्प सेट लगाकर पानी निकासी कर रही है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed