{"_id":"620e0cf92e3ed2445c4418e2","slug":"rajasthan-news-pfi-rally-in-kota-bjp-targets-ashok-gehlot-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पीएफआई ने कोटा में निकाली रैली, भाजपा बोली- वोट बैंक साधने के लिए सरकार ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पीएफआई ने कोटा में निकाली रैली, भाजपा बोली- वोट बैंक साधने के लिए सरकार ने दी अनुमति
Thu, 17 Feb 2022 02:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:23 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की रैली को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस संगठन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, सरकार उसे कार्यक्रम करने की अनुमति दे रही है। ये पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
पीएफआई ने कोटा में रैली निकाली।
- फोटो : ani
विस्तार
राजस्थान के कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं रैली निकालने की अनुमति देने पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पीएफआई का उद्देश्य अशांति फैलाना है, ऐसी संस्था पर सरकार को प्रतिबंध लगाना चाहिए, लेकिन सरकार वोट बैंक को लुभाने के लिए उन्हें कार्यक्रम करने की अनुमति दे रही है। यह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
जयपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूनिया ने कहा कि पीएफआई एक ब्लैकलिस्ट संगठन है, इसकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। इस संगठन पर देश के कई राज्यों में एक्शन भी हुआ है। यह एक कम्युनल ऑर्गनाइजेशन है, जिसका उद्देश्य देश में अशांति फैलाना ही रहा है। देश में हिजाब का मुद्दा चल रहा है ऐसे समय में सरकार को इस संगठन को रैली की इजाजत नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वोट बैंक की राजनीति करती है, इसलिए संगठन को रैली की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
कोटा में हो रहा पीएफआई का कार्यक्रम
आज कोटा में गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस पर रैली निकालकर नयापुरा स्टेडियम तक मार्च किया। साथ ही स्टेडियम में जनसभा को का आयोजन करने के लिए भी जिला प्रशासन ने अनुमित दी है। इसे लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन