फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Mob Surrounded The Minor Beat Him Up He Died During Treatment In Alwar

राजस्थान: भीड़ ने नाबालिग से की मारपीट, गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सियासत शुरू

Mon, 20 Sep 2021 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Sep 2021 04:00 PM IST
सार

मामला अलवर जिले में बड़ौदामेव पुलिस थाना क्षेत्र के मीना का बास गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां 15 सितंबर को 17 वर्षीय दलित नाबालिग की भीड़ ने जमकर पिटाई की। दरअसल, युवक बाइक से अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन
Rajasthan News Mob Surrounded The Minor Beat Him Up He Died During Treatment In Alwar
Mob Lynching

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। मामला अलवर जिले में बड़ौदामेव पुलिस थाना क्षेत्र के मीना का बास गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां 15 सितंबर को 17 वर्षीय दलित नाबालिग की भीड़ ने जमकर पिटाई की। दरअसल, युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक मेव समाज की 10 वर्षीय बच्ची से टकरा गई। इस पर बच्ची के साथ जा रही महिलाओं ने नाबालिग के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक 15 सितंबर को मीना का बास गांव से अपने घर भटपुरा जा रहा था। बारिश की वजह से मीना का बास गांव की सड़क की हालत खराब हो चुकी है। इसी सड़क पर उसकी बाइक 10 वर्षीय एक बच्ची से टकरा गई। इसके बाद भीड़ ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले तो योगेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे 16 सितंबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी शनिवार देर शाम मौत हो गई। रविवार दोपहर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव अलवर-भरतपुर मार्ग पर रखकर विरोध जताया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि मॉब लिचिंग अपराध है। मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलितों पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने समुदाय विशेष के लोगों पर मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है। मामले में आरोपितों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed