{"_id":"621f0372d98598564350afc9","slug":"rajasthan-news-lover-had-killed-the-girl-in-bikaner-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अवैध संबंध को लेकर ब्लैकमेल कर रही युवती की प्रेमी ने की थी हत्या, गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अवैध संबंध को लेकर ब्लैकमेल कर रही युवती की प्रेमी ने की थी हत्या, गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Mar 2022 11:11 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:11 AM IST
सार
बाड़मेर की नाल थाना पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में गुजरात से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मृतका का प्रेमी है। मृतका के साथ उसके संबंध थे, इसे लेकर युवकी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे तंग आकर प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के नाल थाना इलाके में एक महीने पहले हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निशा की हत्या के मामले में दो युवकों को राउंडअप कर लिया है। दोनों आरोपी युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मृतका निशा के हाथ पर गुदे टैटू से 27 फरवरी को उसकी पहचान प्रताप बस्ती निवासी निशा के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
निशा के पति और बुआ के बेटे सहित परिवार के कई सदस्यों से पूछताछ की गई थी। पुलिस जांच में आदिल और अख्तर नाम के दो संदिग्ध युवक सामने आए थे। पुलिस दोनों को गुजरात से पकड़कर बीकानेर ले लाई है। आदिल नाम के युवक से मृतक निशा के संबंध थे। वह आदिल को संबंधों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। अब तक हत्या की यही वजह सामने आ रही है। दोनों आरोपी युवक चौंखूटी रेलवे फाटक के पास स्थित प्रताप बस्ती के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दरअसल, तीन फरवरी को नाल थाना पुलिस को निशा का शव गेबनापीर रोड के पास स्थित एक सूने मकान के अंडरग्राउंड में मिला था। शव पूरी तरह से खराब हो चुका था। मृतका के पेट, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उसके हाथ पर निशा लिखा था। एक महीने तक जांच कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन