{"_id":"61ba23e82639ea7f913ac24d","slug":"rajasthan-kataria-attacker-on-rahuls-hindu-hindutva-statement-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राहुल के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान पर कटारिया हमलावर, पूछा- तीन पीढ़ियों में किसी ने मनाया हिंदुओं का पर्व?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राहुल के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान पर कटारिया हमलावर, पूछा- तीन पीढ़ियों में किसी ने मनाया हिंदुओं का पर्व?
Wed, 15 Dec 2021 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:50 PM IST
सार
राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर की रैली में कहा था कि हिंदू और हिंदुत्ववादी अलग हैं।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में हुई कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राहुल के हिंदू और हिंदुत्व वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने आपको हिंदू कह रहे है मुझे केवल इतना ही बता दीजिए कि आपकी तीन पीढ़ी ने हिंदुओं का कोई त्योहार मनाया क्या?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आपकी तीन पीढ़ी ने होली, दिवाली, रक्षाबंधन सहित कोई भी हिंदू पर्व अपने घर में मनाया हो तो उसका फोटो दिखा दीजिए। ताकि यह पता लगे कि आप भी हिंदू की तरह तीज-त्योहार मनाते हैं। जिस मुद्दे को आप उठा रहे हैं, उस मामले में आपको अपने वरिष्ठों से जानकारी ले लेनी चाहिए थी। क्या आपसे वरिष्ठ नेता और परिवार के लोगों को भी यह ज्ञान नहीं था कि हिंदू क्या है और हिंदूवादी क्या?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक मैं सोचता हूं कि इस प्रकार लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। ये लोगों का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए हिंदू और हिंदुत्व जैसी बहस में लोगों को बांटना चाहते हैं। महंगाई का विरोध करना कांग्रेस का आंदोलन नहीं है। ये तो सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मोर्चा बनाने की कोशिश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह नहीं है चलने वाला। पीएम मोदी ने जिस ढंग से देश को आगे बढ़ाया किया है। गरीबों के लिए योजनाएं चलाई हैं और भ्रष्टाचार घटाया है। उस व्यक्ति का मुकाबला आप नहीं कर सकते। दरअसल, राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर की रैली में कहा था कि हिंदू और हिंदुत्ववादी अलग हैं। राहुल ने कहा था कि हिंदु सामने से वार करता है और हिंदुत्ववादी पीछे से।