फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan has received award for installing smart water supply monitoring system

Rajasthan: स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए मिला अवार्ड, डिजिटल क्रांति से जुड़ेंगी महिलाएं

Fri, 26 Aug 2022 08:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 08:21 AM IST
सार

जल जीवन मिशन के तहत चयनित जयपुर के 15 गांवों में नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के लिए स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इस सिस्टम में पेयजल आपूर्ति की लाइन की शुरूआत की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan has received award for installing smart water supply monitoring system
राजस्थान को स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए अवॉर्ड लेते जयदाय मंत्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में गुरूवार को आयोजित हुए तीसरे डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022 में राजस्थान को आईओटी आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड जलदायी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने लिया। डॉ. जोशी ने कहा कि प्रदेश सराकर ने डिजिटल टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। यहीं वजह है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए प्रदेश सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत अधिक से अधिक गांवों में आईओटी आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत चयनित जयपुर के 15 गांवों में नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति के लिए स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इस सिस्टम में पेयजल आपूर्ति की लाइन की शुरूआत की गई है। साथ ही पाइप लाइन के ब्रांच नोड और टेल नोड पर सेंसर्स लगाए गए हैं। इंटरनेट के जरिए सेंसर्स को जोड़कर डेटा के आदान-प्रदान के अलावा मॉनिटरिंग की जाती है। सेंसर्स से पानी की शुद्धता के बारे में जानकारी मिलती है। इसके अलावा टेल एंड से लोगों को पहुंचने वाली पानी के फलो, टीडीएस, प्रेशर और क्लोरीन आदि की जानकारी मिल जाती है। 
विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022 को सम्बोधित करते हुए डॉ. महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश को पेयजल प्रबंधन के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनौतियों को स्वीकार कर उन्हें बदलते हुए पेयजल के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन किया है। आईटी, कम्प्यूटर जैसी डिजिटल टेक्नोलॉजी का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंंने कहा कि राजस्थान सरकार 1.33 करोड़ महिला मुखिया तक स्मार्ट फोन पहुंचाने जा रही है। जिसके बाद उन्हें डिजिटल क्रांति से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed