फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan govt allows use, sale of green crackers

Green crackers: राजस्थान सरकार ने ग्रीन पटाखों की दी इजाजत, एनसीआर के इलाकों में प्रतिबंध जारी

Fri, 15 Oct 2021 10:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Oct 2021 10:49 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि एनसीआर को छोड़कर राजस्थान में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी।

विज्ञापन
Rajasthan govt allows use, sale of green crackers
crackers (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर राज्य में ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री की अनुमति दे दी। राज्य सरकार ने 30 सितंबर को जारी एक आदेश में कोविड-19 और अन्य बीमारियों के रोगियों को उनके जहरीले धुएं से होने वाले खतरे को देखते हुए 1 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन


एनसीआर को छोड़कर बाकी जगह मिली अनुमति 
हालांकि, गृह विभाग ने शुक्रवार को एक संशोधित एडवाइजरी जारी कर राज्य में एनसीआर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री की अनुमति दे दी।आदेश में कहा गया है कि एनसीआर को छोड़कर राजस्थान में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी। दिवाली, गुरुपर्व और अन्य त्योहारों (रात 8 बजे से 10 बजे तक), छठ के दौरान (सुबह 6 बजे से 8 बजे तक) और क्रिसमस व नए साल पर (रात 11.55 से 12.30 बजे तक) हरे पटाखों के उपयोग की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


हालांकि, खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेब पोर्टल पर वायु गुणवत्ता सूचकांक की जांच की जा सकती है। आदेश में कहा गया है कि नीरी (NEERI) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके क्रैकर बॉक्स पर क्यूआर कोड को स्कैन करके ग्रीन पटाखों की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तमिलनाडु ने लगाई गुहार
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अपने-अपने राज्यों में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने की मांग की। स्टालिन ने अशोक गहलोत, अरविंद केजरीवाल व नवीन पटनायक को लिखे इस पत्र में इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का हवाल देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि राज्य एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक पटाखे चलाने की मंजूरी दे सकते हैं।


असल में तमिलनाडु पटाखों का बड़ा निर्माता राज्य है। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था, लेकिन राज्य सरकारों ने पटाखों पर प्रतिबंध बरकरार रखा है, जिससे पटाखे बनाने वालों को काफी नुकसान हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed