{"_id":"63bd7816ad722c2f8b00d92c","slug":"rajasthan-government-on-social-media-minister-tikaram-julie-will-listen-to-peoples-problems-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सोशल मीडिया पर 'सरकार', मंत्री जूली फेसबुक लाइव कर सुनेंगे लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सोशल मीडिया पर 'सरकार', मंत्री जूली फेसबुक लाइव कर सुनेंगे लोगों की समस्याएं
Tue, 10 Jan 2023 08:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:07 PM IST
सार
मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए फेसबुक लाइव की श्रृंखला बुधवार से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली बुधवार यानी कल शाम 6:00 बजे आमजन से फेसबुक लाइव के जरिए रूबरू होंगे। मंत्री जूली ने बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नवाचारों के तहत फेसबुक लाइव की श्रृंखला बुधवार से शुरू की जा रही है। फेसबुक लाइव के माध्यम से आमजन से जुड़कर विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और नवाचार उन से साझा करेंगे और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें आ रही समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फेसबुक लाइव श्रृंखला के तहत बुधवार शाम 6:00 बजे पालनहार योजना के संबंध में आमजन से चर्चा करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में फेसबुक लाइव के माध्यम से उनसे जुड़े़ और पालनहार योजना के संबंध में अपनी बात उनके सामने रखें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके तथा योजना की जानकारी उन्हें मिल सके। कृपया फेसबुक लाइव लिंक https://fb.me/e/3eguwQGNr से जुड़े।
विज्ञापन