{"_id":"5f38ff344dde65077723c6f3","slug":"rajasthan-four-people-were-swept-across-the-bridge-due-to-overflow-of-river-in-tonk-sdrf-rescued-two-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नदी में तेज बहाव होने से पुल पार करते वक्त चार लोग बहे, दो को बचाया गया, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नदी में तेज बहाव होने से पुल पार करते वक्त चार लोग बहे, दो को बचाया गया, दो लापता
Sun, 16 Aug 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, टोंक
एएनआई, टोंक
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 16 Aug 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
टोंक में नदी का बहाव तेज होने की वजह चार लोग बह गए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में शनिवार को सोदरा नदी का बहाव तेज होने की वजह से पुल पार करते वक्त चार लोग नदी में बह गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीपलू उपखंड के जवाली गांव के पास तेज धारा में बहा एक बुजुर्ग तैर कर जैसे-तैसे जान बचाने में कामयाब रहा, जबकि एक अन्य व्यक्ति को वहां मौजूद कुछ लोगों ने डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पीपलू थाना पुलिस के अलावा एसडीएम पीपलू रवि वर्मा और टोंक से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कई घंटे की खोजबीन के बाद भी बहे अन्य दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम रवि वर्मा ने बताया कि हेमराज गुर्जर और हेमराज बलाई बाइक पर सवार हो नदी को पार कर रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों उफनती नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हेमराज गुर्जर को बचा लिया, लेकिन हेमराज बलाई का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीएम वर्मा के अनुसार इसी दौरान एक अन्य घटना में बकरियां लेकर बहाव में उतरे पिता और पुत्र भी पानी में बह गए। बाद में पिता नंदा बलाई तैरकर बाहर आ गए, लेकिन उनका बेटा राजेश बह गया, जिसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन