{"_id":"61bf2d76608455100c144aa7","slug":"rajasthan-former-chief-minister-vasundhara-raje-reached-chandkhedi-jain-pilgrimage-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची चांदखेड़ी जैन तीर्थ, जैन मुनि के दर्शन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची चांदखेड़ी जैन तीर्थ, जैन मुनि के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Sun, 19 Dec 2021 06:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:32 PM IST
सार
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि समेत सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वसुधंरा राजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को झालावाड़ जिले के खानपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां चांदखेड़ी जैन तीर्थ में आयोजित पंच कल्याण महोत्सव के समापन समारोह में भाग लिया और जैन मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। राजे इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलीं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खानपुर पहुंची, जहां भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह चांदखेड़ी जैन तीर्थ पहुंचीं।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस पवित्र महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि जैन मुनि सुधासागर महाराज के दर्शन कर वे खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। यह झालावाड़ क्षेत्र का सौभाग्य है कि जैन संत सुधा सागर महाराज के चरण कमल यहां पर पड़े।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि समेत सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राजे ने महाराज के साथ एक घंटे तक चर्चा। राजे ने यहां आने और दर्शन को अपना सौभाग्य माना और कहा कि हमेशा महाराज का आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन