फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Farmers protest against Cenral government in delhi over crop procurement policies

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने राजस्थान से दिल्ली आ रहे किसान

Wed, 08 Jul 2020 11:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Farmers protest against Cenral government in delhi over crop procurement policies
सरकार की फसल खरीद नीतियों के खिलाफ हैं किसान - फोटो : ANI

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजस्थान के किसान दिल्ली आ रहे हैं। ये किसान फसल खरीद नीतियों का विरोध करने के लिए राजस्थान के दूदू से आ रहे हैं। किसान महापंचायत के रामपाल जाट कहते हैं, केंद्र सरकार ने कुल 26.75 लाख टन में से केवल छह लाख टन चने की ही खरीद की है। यह 'आत्मनिर्भर भारत' के नारे के खिलाफ है।

विज्ञापन

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय किसान महापंचायत की ओर से चना खरीद लक्ष्य को बढ़ाने की मांग को लेकर रामपाल जाट के नेतृत्व में किसान चने से भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों के साथ दूदू यार्ड मंडी से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। नेशनल हाइवे पर ट्रेक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चना खरीद को लेकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्यों को पत्र लिखा था, लेकिन खरीद व्यवस्था शुरू नहीं हुई। जिसके बाद किसानों को मजबूर होकर दूदू से दिल्ली कूच करने का फैसला लिया। किसान महापंचायत का साफ कहना है कि अगर फसल की खरीद नहीं की गई तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed