फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2023: Local leaders associated with Amar Ujala's program 'Satta Ka Sangram' in Sikar

सत्ता का संग्राम: सीकर में चुनावी चर्चा; कांग्रेसी बोले- विकास के नाम लेंगे वोट, BJP ने पूछा विकास हुआ कहां?

Wed, 15 Nov 2023 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 15 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज सीकर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: Local leaders associated with Amar Ujala's program 'Satta Ka Sangram' in Sikar
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां सीकर लक्ष्मणगढ़ विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।

विज्ञापन


विज्ञापन


डॉक्टर कुलदीप ढाका ने लक्ष्मणगढ़ की बात करते हुए बताया कि यहां जिला अस्पताल खोला गया। अब इलाज के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ता। यहां गोविंद सिंह डोटासरा पहली बार MLA बनते ही 832 करोड़ की लागत से लोगों के लिए नहर का पानी लेकर आए। लक्ष्मणगढ़ से इस बार भी विकास के नाम पर वोट डलेंगे। इस बार जितना विकास हुआ आज तक कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने पैरों पर कुल्हाहड़ी न मारे जनता
वहीं, दूसरा धड़ा बोला कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में आज तक धरातल पर कोई भी कार्य सही नहीं हुआ। कागजों में जिला अस्पताल घोषित कर दिया गया। शाम पांच बजे के बाद वहां डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर नहीं मिलते। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल खोले गए, लेकिन पढ़ाने लिए छह महीने तक कोई फैकल्टी नहीं थी। भामाशाह की मदद से स्कूलों का नवीनीकरण किया गया, सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं है। सड़कों की बात की जाए तो जहां सड़कें नहीं थी वहां आज भी नहीं हैं और जहां पहले से बनी हुई हुई हैं, उनको ही तोड़कर दोबारा से बनाकर पैसा बर्बाद किया जा रहा है। जनता कांग्रेस को अगर वोट देती है जो ये जान ले कि वो अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है।

डांस में पैसा बर्बाद कर रही है सरकार
सैफेई जैसा नाच यहां कराती है सरकार। हजारों करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए जाते हैं शेखावाटी मेले के नाम पर। यही पैसा सकरार अन्य काम में लगाती तो कितना विकास हो जाता। यहां नगर पालिका में कांग्रेसी हो तो आपका पट्टा बन जाएगा और कोई जाएगा धक्के खाएगा। 

आचार संहिता के बाद घोषणा का मतलब क्या
डोटासरा जी आचार संहिता के बाद घोषणा कर रहे हैं। इतना तो हम भी जानते हैं इसका क्या मतलब है। उन्होंने यहां युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। डोटासरा जी ने विकास किया है अपना और अपने लोगों का। बच्चों को भविष्य खराब कर दिया। उन्हीं के कलाम कोचिंग है और आप देख लीजिए वहां के बच्चों के नंबर भी ज्यादा आए, अब इसकी वजह तो सब जानते ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed