फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election : Same candidates will fight again on 33 seats including CM Candidate Gahlot

राजस्थान चुनाव : सीएम दावेदार गहलोत सहित वही पुराने प्रत्याशी फिर 33 सीटों पर आमने-सामने

Sun, 25 Nov 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Election : Same candidates will fight again on 33 seats including CM Candidate Gahlot

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से खास 33 सीटों पर मुकाबला देखना मजेदार रहेगा। जनता की अदालत में इन सीटों पर वही चेहरे हैं, जो पिछली बार आमने-सामने थे। इनमें खास नाम कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत का भी शामिल है।

विज्ञापन


रोचक बात है कि विधानसभा चुनाव में 2013 में भाजपा व कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों को एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था, इस बार भी वैसे ही हालात 33 सीटों पर बन गए हैं। हालांकि 124 सीटों पर जनता के बीच पिछले चुनाव के प्रत्याशियों को बदलकर नयों को उतारा गया है। इसके अलावा दोनों ही पार्टियों ने करीब 43 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को उतारा है। 

विज्ञापन

पिछले चुनाव में एक दूसरे को जीत-हार का स्वाद चखा चुके 33 सीटों वाले प्रत्याशियों में भाजपा ने अपने 29 विधायकों को पुरानी सीट से ही मौका दिया है, वहीं कांग्रेस ने चार। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भाजपा को 163 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था और कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी।

अपनी पुरानी सीटों पर उतरे प्रत्याशियों की बात करें, तो जोधपुर की सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत फिर भाजपा के शंभू सिंह खेतासर के सामने हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता गहलोत की ये मजबूत सीट है, लेकिन खेतासर ने पिछली बार उनके पसीने छुड़ा डाले थे। 

गहलोत इस सीट से लगातार चार बार विधायक और उससे पूर्व पांच बार सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनावों में उनकी जीत का अंतर घटकर मात्र 18 हजार का रह गया था और पहली बार चुनाव में खड़े हुए खेतासर ने उनके खिलाफ 59 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। 

जयपुर में भी ऐसी दो सीटें हैं, जिन पर भाजपा सरकार के मंत्री हैं और उन्हें कांग्रेस के पुराने प्रत्याशी चुनौती दे रहे हैं। मालवीय नगर सीट से चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के सामने कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा हैं, तो सिविल लाइंस सीट से समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी हैं, तो कांग्रेस से पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास हैं। 

नागौर जिले की जायल सीट से दोनों पुरानी महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। करणपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह और कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरमीत कसिंह कुन्नर हैं। कुन्नर मात्र 3800 वोटों से हारे थे। हनुमानगढ़ सीट से एक बार फिर भाजपा के जल संसाधन मंत्री राम प्रताप सिंह के सामने कांग्रेस ने विनोद चौधरी को मौका दिया है। 

इसी तरह श्रीमाधोपुर सीट से कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत के सामने भाजपा से झबर सिंह हैं। जयपुर के नजदीक चौमूं सीट से भाजपा के विधायक राम लाल हैं, तो कांग्रेस से पुराने नेता विधायक भगवान सहाय सैनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed