{"_id":"656d570ed359447fb00b5285","slug":"rajasthan-election-results-inc-got-four-seats-in-churu-assembly-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election Results: चूरू विधानसभा में आईएनसी को चार, भाजपा और बसपा को एक-एक सीट से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election Results: चूरू विधानसभा में आईएनसी को चार, भाजपा और बसपा को एक-एक सीट से करना पड़ा संतोष
Mon, 04 Dec 2023 10:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:06 AM IST
सार
चूरू से हरलाल सहारण, तारानगर से नरेंद्र बुडानिया, सादुलपुर से मनोज कुमार, रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा, सरदारशहर से अनिल कुमार शर्मा तथा सुजानगढ़ से मनोज कुमार निर्वाचित।
विज्ञापन
चूरू विधानसभा सीट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों के पर्यवेक्षण तथा जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने मतगणना संपन्न करवाई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. अश्विनी कुमार यादव आईएएस, अनीता यादव आईएएस, एस कृष्ण चैतन्य आईएएस, मीनाक्षी दास नाथ एससीएस, संजीव कुमार सिन्हा एससीएस, डॉ. वंदना दिसोदिया एससीएस, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, आईएएस सक्षम गोयल, एडीएम लोकेश गौतम एवं भागीरथ साख, सीईओ पीआर मीणा सहित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं मतणगना से जुड़े अनेक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मतगणना के बाद जारी नतीजों के अनुसार चूरू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के हरलाल सहारण, तारानगर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया, सुजानगढ़ के इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोज कुमार, सरदारशहर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, रतनगढ़ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूसाराम गोदारा, सादुलपुर से बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार पुत्र सवाई सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन
चूरू विधानसभा क्षेत्र में बसपा के आशाराम को 764 मत, आरएलपी के दिनेश कुमार को 849 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 92558 मत, आम आदमी पार्टी के संजय खान को 1418 मत, भारतीय जनता पार्टी के हरलाल सहारण को 99432, एनजेपी के मोहम्मद हुसैन को 760 मत, एआरपी के रामचंद्र को 608 मत, निर्दलीय आत्माराम को 237 मत, निर्दलीय रामसिंह को 651 मत, निर्दलीय संपत सिंह को 253 मत प्राप्त हुए। 1151 मतदाताओं ने नोटा पर वोट किया।
तारानगर विधानसभा
तारानगर विधानसभा क्षेत्र में बीएसपी के छोटूराम को 1126 वोट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया को 108236 मत, सीपीआईएम के का. निर्मल कुमार को 6815 वोट, आरएलपी के 686 वोट, भाजपा के राजेंद्र राठौड़ को 97891 मत, जेजेपी के विनय कुमार को 966 मत, निर्दलीय निरंजन सिंह राठौड़ को 188, निर्दलीय मंजु को 1030 मत, निर्दलीय संदीप सहारण जैलदार को 786 वोट मिले। वहीं 867 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
रतनगढ़ विधानसभा
रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अभिनेष महर्षि को 79720 मत, बीएसपी के नीरज रतनगढ़ को 1145 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूसाराम गोदारा को 109383 मत, आम आदमी पार्टी की डॉ. संजु बाला को 1505 मत, एएसपी (केआर) के नरेश कुमार गोदारा को 992, सीपीआई के सांवर मल को 801, निर्दलीय देवीलाल मेघवाल को 222, निर्दलीय राधेश्याम प्रजापत को 5956, निर्दलीय लालाराम भाट को 575 वोट, निर्दलीय शीशपाल सिंह राणा को 1034 वोट, निर्दलीय संजय कुमार जांगिड़ को 459 वोट प्राप्त हुए। वहीं 1943 मतदाताओं ने नोटा पर मतदान किया।
सादुलपुर विधानसभा
सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 61794 मत, बीएसपी के मनोज कुमार पुत्रा सवाई सिंह को 64368, सीपीआईएम के सुनील कुमार पुत्र राम पाल को 5707 मत, बीजेपी की सुमित्रा पूनिया को 59429 मत, बीएमपी के धर्मवीर सिंह को 428 मत, एएसपी (केआर) के सत्यवान सिंह को 1256 मत, निर्दलीय गज्जानंद सोनी को 147, निर्दलीय मनोज कुमार पुत्रा केशर देव को 356 मत, निर्दलीय राजकुमार सोनी को 273 वोट, निर्दलीय राजेंद्र सिंह को 243 मत, निर्दलीय संतोष कंवर को 287 मत, निर्दलीय सुनील कुमार पुत्र दीपचंद को 392 मत मिले। वहीं 860 मतदाताओं ने नोटा पर मतदान किया।
सरदारशहर विधानसभा
सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा को 99582 मत, बीएसपी के ओमप्रकाश को 2135, सीपीआईएम के छगन लाल चौधरी को 1977, बीजेपी के राजकुमार रिणवां को 52538, निर्दलीय राजकरन चौधरी को 77250 मत, निर्दलीय राजेंद्र कुमार भांभू को 700 मत मिले। वहीं 1401 मतदाताओं ने नोटा पर मतदान किया।
सुजानगढ़ विधानसभा
सुजानगढ़ में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोज कुमार को 86790 मत, बीजेपी की संतोष मेघवाल को 84337 मत, आरएलपी के बाबूलाल कुलदीप को 19438 मत, निर्दलीय राजेंद्र कुमार नायक को 4303 मत, निर्दलीय रामकुमार को 1405 मत, निर्दलीय संतोष मेघवाल को 1292 मत, निर्दलीय धर्मचंद नायक को 1029 मत, निर्दलीय प्रताप राणा को 607 मत मिले। वहीं 1788 मतदाताओं ने नोटा पर मतदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मतगणना में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस बल, राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों तथा उनके अभिकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों सहित मतगणना से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है।