{"_id":"6544657175538f72f304a688","slug":"rajasthan-election-ed-issues-notice-to-gunmen-and-supporters-of-mla-omprakash-hoodla-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: विधायक ओमप्रकाश हुडला के गनमैन और समर्थकों को ED ने दिया नोटिस, कई सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: विधायक ओमप्रकाश हुडला के गनमैन और समर्थकों को ED ने दिया नोटिस, कई सामान जब्त
Fri, 03 Nov 2023 08:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:44 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: दौसा जिले की महवा विधानसभा से विधायक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। महवा से कांग्रेस के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के पिछले दिनों पेट्रोल पंप एवं होटल सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापा मार कार्रवाई की थी और विधायक हुडला के मोबाइल सहित अन्य सामान ईडी अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
ओमप्रकाश हुडला पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा की महवा विधानसभा से विधायक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के पिछले दिनों पेट्रोल पंप एवं होटल सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। विधायक हुडला के मोबाइल सहित अन्य सामान ईडी अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुवार को विधायक ओमप्रकाश हुडला कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जैसे ही महवा उपखंड कार्यालय पहुंचे तो वहां बलराम नाम का एक व्यक्ति ईडी के नोटिस लेकर पहुंच गया और उसने विधायक ओमप्रकाश हुडला के गनमैन बृजेश कुमार व एक अन्य गनमैन सहित दिनेश पाटोली समर्थकों को ईडी का नोटिस थमाया। जहां नोटिस में शुक्रवार को दिल्ली ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को ईडी द्वारा अजय सिंह, गनमैन बृजेश कुमार, दिनेश पाटोली अजय सिंह सहित अन्य को नोटिस थमाया। जबकि ललित शर्मा सतवीर सिंह अनुपस्थित मिले एवं अजय सिंह एवं अजय राजपूत दोनों नाम एक ही व्यक्ति के बताए गए। ऐसे में उनका नोटिस नहीं लिया गया। इस दौरान विधायक हुडला ने डॉक्टर किरोड़ीलाल पर आरोप लगाते हुए कहा, मुझे परेशान करने के लिए ईडी की कार्रवाई कराई जा रही है। जो मेरे साथ अन्याय है, समय आने पर मैं इसका जवाब दूंगा।
विज्ञापन