फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election ED issues notice to gunmen and supporters of MLA Omprakash Hoodla

Rajasthan Election: विधायक ओमप्रकाश हुडला के गनमैन और समर्थकों को ED ने दिया नोटिस, कई सामान जब्त

Fri, 03 Nov 2023 08:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 08:44 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: दौसा जिले की महवा विधानसभा से विधायक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। महवा से कांग्रेस के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के पिछले दिनों पेट्रोल पंप एवं होटल सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापा मार कार्रवाई की थी और विधायक हुडला के मोबाइल सहित अन्य सामान ईडी अपने साथ ले गई थी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election ED issues notice to gunmen and supporters of MLA Omprakash Hoodla
ओमप्रकाश हुडला पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा की महवा विधानसभा से विधायक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के पिछले दिनों पेट्रोल पंप एवं होटल सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी। विधायक हुडला के मोबाइल सहित अन्य सामान ईडी अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को विधायक ओमप्रकाश हुडला कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जैसे ही महवा उपखंड कार्यालय पहुंचे तो वहां बलराम नाम का एक व्यक्ति ईडी के नोटिस लेकर पहुंच गया और उसने विधायक ओमप्रकाश हुडला के गनमैन बृजेश कुमार व एक अन्य गनमैन सहित दिनेश पाटोली समर्थकों को ईडी का नोटिस थमाया। जहां नोटिस में शुक्रवार को दिल्ली ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को ईडी द्वारा अजय सिंह, गनमैन बृजेश कुमार, दिनेश पाटोली अजय सिंह सहित अन्य को नोटिस थमाया। जबकि ललित शर्मा सतवीर सिंह अनुपस्थित मिले एवं अजय सिंह एवं अजय राजपूत दोनों नाम एक ही व्यक्ति के बताए गए। ऐसे में उनका नोटिस नहीं लिया गया। इस दौरान विधायक हुडला ने डॉक्टर किरोड़ीलाल पर आरोप लगाते हुए कहा, मुझे परेशान करने के लिए ईडी की कार्रवाई कराई जा रही है। जो मेरे साथ अन्याय है, समय आने पर मैं इसका जवाब दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed