फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Two employees suspended for negligence in election work in Sirohi

Rajasthan Election 2023: सिरोही में चुनावी काम में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी निलंबित, आदेश जारी

Wed, 22 Nov 2023 08:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Nov 2023 08:26 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: सिरोही में चुनावी काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Two employees suspended for negligence in election work in Sirohi
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर सिरोही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। चुनावी व्यवस्थाएं और चाक चौबंद प्रबंधों के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चुनावी काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. भंवरलाल ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


निलंबित होने वाले कर्मचारियों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरीबूझ दोयतरा के अध्यापक रताराम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उपलाखेजडा के अध्यापक धर्मसिंह मीना शामिल हैं। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ यह कारवाई निर्वाचन कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर की गई है। 
विज्ञापन


सिरोही में मतदान केंद्र स्थापित 
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने ऐसे विद्यालय जिनमें मतदान केंद्र स्थापित किया गया है उन सभी का 24 नवंबर को अवकाश रहेगा। मतदान के दिन 25 नवंबर को जिले के सभी विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed