{"_id":"654b7e7b5c109db58d09bc03","slug":"rajasthan-election-2023-many-congress-leaders-joined-bjp-cp-joshi-attacked-cm-gehlot-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: BJP के हुए कई कांग्रेस नेता, जोशी बोले- सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाई, इसकी गांरटी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: BJP के हुए कई कांग्रेस नेता, जोशी बोले- सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाई, इसकी गांरटी खत्म
Wed, 08 Nov 2023 05:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:56 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा- गृहलक्ष्मी योजना की गारंटी देने वाली गहलोत सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे नहीं पाई और झूठी गारंटियों से जनता को गुमराह कर रही है। इस सरकार की गारंटी अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
जयुपर में भाजपा की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। भाजपा के अनुसार कांग्रेस सरकार की नीतियों और झूठे वादों से परेशान होकर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को विष्णु लाटा पूर्व महापौर जयपुर, सुनिता भाटी एआईसीसी सदस्य और जैसलमेर से कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रत्याशी, राजेश मांडिया मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा परिवार में लोगों का आना लगातार जारी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है जिसके कारण लोगों के मन में एक टीस और कसक है। प्रदेश में पांच साल के कुशासन से जनता त्रस्त है। कल जयपुर के कानोता में एक नौशाद नाम के युवक ने सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। नारायणा के बस स्टैंड पर खड़ी महिला से गैंगरेप किया जाता है। पाली के सोजत में पेंशन के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया जाता है।
विज्ञापन
जोशी ने कहा- गृहलक्ष्मी योजना की गारंटी देने वाली गहलोत सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे नहीं पाई और झूठी गारंटियों से जनता को गुमराह कर रही है। बेरोजगारों से कांग्रेस ने 2018 में भत्ता देने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ ? किसानों से कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने दस तक गिनती गिनके जो वादा किया था उसका क्या हुआ ? प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस की गारंटी को खत्म कर दिया है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी और कांग्रेस के कुशासन का अंत होगा।
विज्ञापन
सरकार की गारंटी फेल हो चुकी
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है इनके साथ से भाजपा का सामर्थ्य बढ़ेगा कांग्रेस की इस नाकारा निकम्मी सरकार की गारंटी फेल हो चुकी है, और राजस्थान में जिसकी गारंटी एक बार फेल हो जाती है उसको दोबारा मौका नहीं मिलता। कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता समझ चुकी है। भ्रष्टाचार करने वालों को जनता फिर मौका नहीं देगी।
भाजपा का सुशासन आएगा
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस का कुशासन जाएगा और भाजपा का सुशासन आएगा। भाजपा परिवार से जुड़ने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन है।
ये नेता भाजपा में हुए शामिल
विष्णु लाटा पूर्व महापौर जयपुर, सुनिता भाटी एआईसीसी सदस्य और जैसलमेर से कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रत्याशी, राजेश मांडिया मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, ईश्वर योगी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज, महेश नारायण शर्मा सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी, रामनिवास जोनवाल पूर्व चेयरमैन नगर निगम जयपुर, हवामहल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी तरूषा पाराशर, महेश लाटा, तीर्थ नारायण शर्मा, खेमचंद सैनी ,मनीष शर्मा, छोटूराम माली, भगवान सहाय सैन, बनवारी शर्मा और रामप्रसाद बागड़ा सहित अन्य राजनैतिक दलों और समाजों से आए लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांगानेर विधानसभा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।