{"_id":"6554eb36d4b8791c360cece3","slug":"rajasthan-election-2023-bjp-release-manifesto-in-rajasthan-on-16th-november-amit-shah-arun-singh-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: BJP कल जारी करेगी संकल्प पत्र, बताएगी पांच साल का रोड मैप; प्रदेश प्रभारी का गहलोत पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: BJP कल जारी करेगी संकल्प पत्र, बताएगी पांच साल का रोड मैप; प्रदेश प्रभारी का गहलोत पर हमला
Wed, 15 Nov 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:30 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कल गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि हम जनता के सामने आगामी पांच का रोड मैप रखेंगे। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने बुधवार को धौलपुर में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा कल गुरुवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। जिसमें आगामी पांच साल तक हम किस रूपरेखा से विकास और जनकल्याणकारी कार्य करेंगे उसकी जानकारी होगी। इस दौरान अरुण सिंह ने प्रदेश की गहलोत सरकार भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी और प्रचंड बहुमत से हम सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
अरुण सिंह ने कहा- मंगलवार को काले कारनामों वाली लाल डायरी का पार्ट दो भी जनता के सामने आ गया है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि लाल डायरी में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा- लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे छिपे हुए हैं। भरतपुर में संत विजयदास भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ते हैं और परेशान होकर आत्मदाहा कर लेते हैं। कांग्रेस के धर्मेंद्र राठौड़ लाल डायरी को लेकर भागे उससे स्पष्ट है कि इसमें काले कारनामें छिपे हुए हैं जो धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। अभी भी समय है सीएम गहलोत को जनता के सामने आकर सच स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
अरुण सिंह ने कहा-मैं कह रहा हूं कि भाजपा सरकार आने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, इन पर सख्त कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की स्थिति बद से बदतर है। भाजपा सत्ता में आने के बाद दुष्कर्मी और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि धौलपुर में भाजपा सरकार के समय 800 करोड़ की चंबल परियोजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने इन पांच सालों में इस योजना पर कोई काम नहीं किया। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार धौलपुर की जनता को पानी नहीं देना चाहती है।
विज्ञापन