{"_id":"6554fd473798ec12dc03df95","slug":"rajasthan-election-2023-bjp-rajasthan-president-cp-joshi-attacked-cm-ashok-gehlot-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: सीपी जोशी बोले- गहलोत सरकार की पूरी दाल काली, इस काली दाल की सरकार को सत्ता से हटाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: सीपी जोशी बोले- गहलोत सरकार की पूरी दाल काली, इस काली दाल की सरकार को सत्ता से हटाना है
Wed, 15 Nov 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:48 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियां फेल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बायतू में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ में भाजपा की आंधी नहीं सुनामी है। यहां की जनता ने भ्रष्टाचारियों और व्यभिचारियों को वोट की पेटी में दफन करने का संकल्प ले लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीडी कांड के एक जैसे मामले में दो तरह के निर्णय लेते हैं। किसी को बचाते हैं, किसी को फंसाते हैं। यह कैसा न्याय है। सरकार के एक मंत्री मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर व्यभिचारी होने का आरोप लगा चुके हैं। इनकी सरकार के कारनामों की पूरी दाल काली है और इस काली दाल को इस बार सत्ता से हटाना है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह सनातन विरोधी सरकार है। इनकी राहत और विकास की गारंटियां फेल हो चुकी हैं। भ्रष्टाचारी, महिला, किसान, युवा विरोधी सरकार को वोट की पेटी में दफन करने का समय आ गया है । प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी पर विश्वास करें और डबल इंजन की सरकार बनाएं।
विज्ञापन