{"_id":"654b843bdec8cb93c7072884","slug":"rajasthan-election-2023-bjp-mp-sudhashun-trivedi-attacks-congress-on-seven-guarantees-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: पेपर लीक, महिला उत्पीड़न और कट्टरपंथियों को छूट, सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाईं कांग्रेस की गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: पेपर लीक, महिला उत्पीड़न और कट्टरपंथियों को छूट, सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाईं कांग्रेस की गारंटी
Wed, 08 Nov 2023 06:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:21 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में भी कांग्रेस झूठी गारंटियों के बूते सत्ता में आ गई, लेकिन वहां की जनता अब पछता रही है। कांग्रेस ने राजस्थान को पांच सालों में पेपर लीक, महिला उत्पीड़न जैसी सात गारंटियां दी हैं।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने बुधवार को जयपुर में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सात गारंटियों को झूठा बताते हुए कहा कि चुनाव बाद कांग्रेस सरकार के हटने की पूरी गारंटी है। ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आने लगे कांग्रेस अपनी हार को लेकर आशंकित ही नहीं पूरी तरह आश्वस्त हो गई है। जब किसी को अपनी पराजय नजर आने लगती है तो उसे अपने पाप भी याद आने लगते हैं। इन लोगों का जो इंडी एलायंस बना है उसमें जेडीयू के मुखिया नीतिश कुमार महिलाओं के प्रति किस प्रकार की घृणित मानसिकता रखते हैं उससे साफ है कि ये गठबंधन एक्सप्लोसिव एलायंस बन चुका है।
विज्ञापन
सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों की गारंटी दी थी, जबकि धरातल पर देखें तो स्कूलों में 58 प्रतिशत वैकेंसी खाली हैं। बगैर तैयारी के अध्यापक लगा तो दिए लेकिन, अब यही अध्यापक अपने ट्रांसफर की गुहार लगाने लगे हैं। बीस हजार स्कूल खोलने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने कितने स्कूल खोले जवाब है उनके पास ? भाजपा नई शिक्षा नीति के तहत प्राईमरी शिक्षा को अपनी मातृभाषा में पढ़ाने की तैयारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस को आजादी के 75 साल बाद अंग्रेजी की याद आने लगी है। 2018 के घोषणा पत्र में 93 हजार फ्री लैपटॉप बांटने की गारंटी का क्या हुआ? बेरोजगारी भत्ते की गारंटी का क्या हुआ ?
विज्ञापन
त्रिवेदी ने कहा- देश में आईटी रेवोल्यूशन को मोदी सरकार ने बढ़ाया है, जहां 2013 में औसत ब्रॉडबैंड की स्पीड 1.7 मेगाबाट प्रति सैकिंड थी। वह अभी 3.9 मेगाबाट प्रति सैकिंड है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन पूरे भारत में पहुंच गए और डाटा की कोस्ट 25 गुना कम हुई है। कांग्रेस ने आपदा राहत बीमा की गारंटी देने की बात कही जबकि आयुष्मान भारत योजना पहले से ही चल रही है। इनके 25 लाख रूपये बीमा का एक भी लाभार्थी नजर नहीं आता। गृहलक्ष्मी योजना की बात करने वाले लोगों ने महिलाओं के लिए क्या किया ? जबकि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन जैसे बिल महिलाओं के लिए पास किये हैं और उज्जवला योजना की शुरूआत भी मोदी सरकार ने की थी गहलोत सरकार किस मुंह से इसपर वाहवाही लूटना चाह रही है। ओपीएस की बात करने वाली कांग्रेस दस साल केंद्र में रही और राजस्थान में रह चुकी तब इनको इसकी याद क्यों नहीं आई ?
विज्ञापन
सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में भी कांग्रेस झूठी गारंटियों के बूते सत्ता में आ गई, लेकिन वहां की जनता अब पछता रही है। कांग्रेस ने राजस्थान को इन पांच सालों में केवल सात गारंटियां दी हैं और वो हैं पेपर लीक की गारंटी, महिला उत्पीड़न की गारंटी, दलित अत्याचार की गारंटी, अपराधियों की दबंगई की गारंटी, कट्टरपंथियों को जूलूस की आजादी देने की गारंटी, भ्रष्टाचार के अंबार की गारंटी और किताबों में मुगलों को महान लिखने की गारंटी ये सभी गारंटियां कांग्रेस ने राजस्थान को इन पांच सालों में दी हैं।