Rajasthan Political Crisis Live Updates: आज फिर होगी कांग्रेस विधायकों की बैठक, पायलट को भी बुलाया गया
कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताई। मुख्यमंत्री गहलोत के सरकारी निवास पर विधायक दल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कांग्रेस तथा उसके समर्थक निर्दलीय एवं अन्य विधायक मौजूद थे। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि कुल मिलाकर 106 विधायक इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा बागी तेवर अपना लिए जाने के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण बैठक थी जिसमें विधायकों ने सरकार विरोधी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की चाहे वे पदाधिकारी हों या विधायक दल के सदस्य। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राजस्थान: होटल में ठहराए गए विधायक
#WATCH Rajasthan: State Ministers Pratap Singh Khachariyawas, Raghu Sharma, Govind Singh Dotasra, along with MLAs Sanyam Lodha and Amin Kagzi at Fairmont Hotel in Jaipur. All of them attended the Congress Legislative Party (CLP) meeting at CM Ashok Gehlot's residence today. pic.twitter.com/BrUCrio5Zh
— ANI (@ANI) July 13, 2020
मानेसर में हैं पायलट समर्थक विधायक
हरियाणा: राजस्थान के कांग्रेस विधायक इंदर राज गुर्जर, पीआर मीणा, जीआर खटाना और हरीश मीणा मानेसर के एक होटल में हैं। ये वीडियो सचिन पायलट के ऑफिस की तरफ से जारी किया गया है।Haryana: Rajasthan Congress MLAs Inder Raj Gurjar, PR Meena, GR Khatana, and Harish Meena among others, at a hotel in Manesar. (Video released from Sachin Pilot's office of MLAs supporting him) pic.twitter.com/IHToT5tkiR
— ANI (@ANI) July 13, 2020
अपनी पार्टी को नुकसान पहुंचाना गलत- सिंघवी
उनकी (सचिन पायलट) शिकायत जायज हो सकती है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगर आप अपनी ही पार्टी की सरकार को गिराना चाहते हैं तो ये गलत है। मैं गुजारिश करता हूं कि वो नियमों का पालन करें :सिंघवीसिंघवी बोले- सभी पायलट को सुनने को तैयार
मुझे लगता है कि सचिन पायलट योग्य, प्रभावी और प्रतिभा के धनी लोगों में से एक हैं। वह एक दोस्त भी हैं। हम पार्टी में उनका महत्व समझते हैं। उन्हें सामने आकर अपनी शिकायत रखनी चाहिए, फ्लोर खुला है। सभी लोग उन्हें सुनने को तैयार हैं: अभिषेक मनु सिंघवीनहीं थमा सियासी घमासान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। पायलट इस बैठक में नहीं पहुंचे। पार्टी नेताओं का कहना है कि 109 विधायक वहां मौजूद थे। गहलोत के खिलाफ बागी तेवर अपनाये पायलट रविवार शाम यह दावा कर चुके हैं कि उनके साथ 30 से अधिक विधायक हैं और गहलोत सरकार अल्पमत में है। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के विधायकों को बसों से फेयरमॉन्ट होटल में ले जाया गया। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि राजस्थान का सियासी घमासान अभी थमा नहीं है।भाजपा ने कांग्रेस का अंदरुनी मसला बताया
राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक को भाजपा ने कांग्रेस का अंदरुनी मसला बताने के साथ-साथ सोमवार को यह भी कहा कि विधायकों की गिनती के लिए सड़क, रेजॉर्ट या होटल नहीं बल्कि विधानसभा उपयुक्त स्थान है। इसी बीच, पार्टी के राजस्थान इकाई के प्रमुख ने कहा कि उनके समक्ष सभी विकल्प खुले हैं।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राजस्थान के घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस का ही एक गुट दावा कर रहा है कि सरकार अल्पमत में है जबकि दूसरा गुट बहुमत होने का दावा कर रहा है। इनका ही एक गुट कह रहा है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। हमने तो कुछ नहीं कहा। ये इनकी पार्टी का मसला है। वे इसे सुलझाएं।
कांग्रेस ने कहा- भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायक हमारे साथ
भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों के मुद्दे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन दुदी ने कहा, उनके दोनों विधायक हमारे साथ हैं। दोनों विधायक कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद थे और रहेंगे।सोनिया गांधी और राहुल गांधी सभी की बात सुनने को तैयार हैं: सुरजेवाला
हमने विधायकों से कहा है कि आकर चर्चा करें कि किस तरह राजस्थान और यहां की 8 करोड़ जनता की सेवा की जा सके। अगर कुछ मतभेद हैं तो खुलकर इसे व्यक्त करें। सोनिया गांधी और राहुल गांधी सभी की बात सुनने को तैयार हैं: सुरजेवालाकल सुबह 10 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
मौजूदा सियासी स्थिति पर चर्चा करने के लिए कल सुबह 10 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। हमने सचिन पायलट सहित सभी विधायकों से आने को कहा है। हम उन्हें लिखित में भी सूचना देंगे। हमने उन्हें यहां आकर स्थिति पर चर्चा करने को कहा है: सुरजेवालाTo discuss political situation another Congress Legislative Party (CLP) meet will be held here at 10 am tomorrow. We request Sachin Pilot & all MLAs to come, we'll also give them in writing. We've requested them to come & discuss the situation: RS Surjewala, Congress. #Rajasthan pic.twitter.com/cqVY0XiVqf
— ANI (@ANI) July 13, 2020