{"_id":"63d9d0dc9fed1b1392657382","slug":"rajasthan-crime-truck-driver-and-owner-ran-away-with-sacks-of-henna-worth-21-lakhs-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: 21 लाख की मेहंदी के बोरे लेकर भागे ट्रक चालक और मालिक, रांची जा रहा था माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: 21 लाख की मेहंदी के बोरे लेकर भागे ट्रक चालक और मालिक, रांची जा रहा था माल
Wed, 01 Feb 2023 08:09 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 AM IST
सार
राजस्थान के पाली जिले में लाखों रुपये की मेहंदी के बोरे ट्रक चालक और मालिक गायब करना चाह रहे थे। यह मेहंदी झारखंड के रांची जिले में सप्लाई करनी थी। फिलहाल, पुलिस ने माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना सोजत पाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के सोजत से रांची (झारखंड) सप्लाई करने जा रहे लाखों रुपये की मेहंदी से भरा ट्रक छोड़कर ट्रक चालक और मालिक फरार हो गए। दोनों मेहंदी के कट्टों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मेहंदी के बोरे बरामद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सोजत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोजत सिटी थानाधिकारी सहदेव चौधरी ने बताया कि सोजत सिटी के जैतारणिया गेट के पास रहने वाले युतिका नेचुरल के मैनेजर संतवत टांक पुत्र लक्ष्मीनारायण माली ने थाने में रिपोर्ट दी कि सात जनवरी को उनकी फैक्ट्री से रांची के लिए 21 लाख रुपये की मेहंदी ट्रक से तिंवरी निवासी चालक राजू पुत्र भोमाराम मेघवाल और ट्रक मालिक सागर शर्मा के साथ भेजी थी।
विज्ञापन
दोनों माल लेकर रांची नहीं पहुंचे। कॉल करने पर भी रिसीव नहीं किया। आरोपी रास्ते में ही माल खाली कर उसे बेचने की फिराक में थे। मामला दर्ज होने पर आरोपियों की तलाश में सोजत से एक टीम तिंवरी (जोधपुर) भेजी। पुलिस ने मेहंदी के सारे बोरे बरामद कर लिए और उसे सोजत लेकर आई। आरोपी खाली ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन