{"_id":"64e31b45fe473f0ef007dd96","slug":"rajasthan-crime-controversy-over-plucking-lemon-father-in-law-attacked-daughter-in-law-with-an-axe-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: नींबू तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, ससुर ने बहू पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: नींबू तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, ससुर ने बहू पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला
Mon, 21 Aug 2023 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:37 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में नींबू तोड़ने का विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने अपनी बहू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। अब महिला जिला अस्पताल में भर्ती हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में महिला पर ससुर ने हमला कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में रविवार शाम खेत से नींबू तोड़ने गई महिला पर उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। ससुर द्वारा मारी गई कुल्हाड़ी से महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धौलपुर के सैपऊं थाना क्षेत्र के घड़ी चटोला गांव की रहने वाली घायल महिला सीमा (35 साल) पत्नी बृजेश ने बताया कि उसका पति हैदराबाद रहकर मजदूरी करता है। पति की मजदूरी करने के चलते हुए अपने बच्चों को लेकर गांव में ही रहकर पालन पोषण कर रही है। रविवार शाम को वह खेत में लगे नींबू के पेड़ से नींबू तोड़कर ला रही थी। इसी दौरान खेत में मौजूद महिला का ससुर विशाल उससे नींबू तोड़ने की बात को लेकर नाराज हो गया। इसके बाद ससुर ने महिला से मारपीट करते हुए उसके सिर में कुल्हाड़ी दे मारी। कुल्हाड़ी लगने से घायल हुई महिला को खेत पर ही छोड़कर आरोपी ससुर भाग गया। सिर में गंभीर चोट आने से घायल महिला ने अपने पीहर में फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के पीहर पक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ परिवाद
घटना को लेकर सैपऊं थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ परिवाद मिला है। जिसको लेकर फरार ससुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन