फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Cricket Association has written to BCCI seeking permission to conduct RPL like IPL in Rajasthan

Rajasthan: आईपीएल की तर्ज पर होगा आरपीएल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से मांगी अनुमति

Thu, 09 Jun 2022 02:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 09 Jun 2022 02:52 PM IST
सार

आरसीए ने आरपीएल करवाने के लिए सितंबर महीने में अनुमति मांगी है। वहीं राजस्थान प्रीमियर लीग में आठ टीमें होंगी।

विज्ञापन
Rajasthan Cricket Association has written to BCCI seeking permission to conduct RPL like IPL in Rajasthan
Rajasthan Premier League - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर राजस्थान में आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग करवाने की अनुमति मांगी है। सूत्रों के अनुसार आरसीए ने राजस्थान प्रीमियम लीग के आयोजन का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया है। आरपीएल को ठीक आईपीएल की तरह करवाने की तैयारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरपीएल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें लीग मैच करवाए जाएंगे। दो पूल बनाकर पूरे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं आरपीएल के के सभी मैच जयपुर और जोधपुर के अंदर खेले जाएंगे। आरसीए ने बीसीसीआई से सितंबर महीने में आयोजन की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राजस्थान की विशिष्ट जगहों, वीरों के नाम पर टीमों के नाम रखे जा सकते हैं। इनमें राजस्थान के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिले, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, अभी राज्य के बाहर के खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेलने पर कोई भी फैसला नहीं हुआ है। राजस्थान क्रिकेट के क्षेत्र में ये टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। इसके माध्यम से 128 खिलाड़ियों को खेलने का मौका और अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed