{"_id":"62fd1c03e22a01202c17bcff","slug":"rajasthan-corona-update-502-new-case-registered-in-state-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना से दो की मौत, 502 नए संक्रमित मिले, दो दिन में पांच ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना से दो की मौत, 502 नए संक्रमित मिले, दो दिन में पांच ने गंवाई जान
Wed, 17 Aug 2022 10:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:19 PM IST
सार
प्रदेश में 19223 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 502 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो दिन पांच लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोरोना के 502 नए केस मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 107 संक्रमित अलवर में और 96 जयपुर में मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में 191 मरीज मिले, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी। प्रदेश में दो दिन में पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 19223 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 502 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले मंगलवार को 3811 सैंपल की जांच में 191 लोग पॉजिटिव पाए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर 9, अलवर 107, बांसवाड़ा 2, बाड़मेर 1, भरतपुर 72, भीलवाड़ा 28, बीकानेर 1, बूंदी 5, चित्तौड़गढ़ 25, दौसा 26, डूंगरपुर 1, हनुमागढ़ 1, गंगानगर 1, जयपुर 96, जैसलमेर 1, जालोर 2, झालावाड़ 2, झुंझुनूं 1, जोधपुर 28, कोटा 9, नागौर 18, पाली 3, प्रतापगढ़ 20, राजसमंद 4, सवाई माधोपुर 3, टोंक 2 और उदयपुर में 24 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3944 है। 687 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन