फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Cm Gehlot Blames Bjp president over Jodhpur minor Gangrape matter for being quiet

Rajasthan: जोधपुर में नाबालिग लड़की से प्रेमी के सामने हॉकी मैदान में गैंगरेप: गहलोत बोले-घटना कलंक, नड्डा मौन

Mon, 17 Jul 2023 11:18 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 11:18 AM IST
सार

जोधपुर में नाबालिग लड़की से प्रेमी के सामने गैंगरेप मामले पर सीएम गहलोत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर सियासी वार किया है। गहलोत बोले-जोधपुर और एमपी के दतिया में रेप की घटनाओं में भाजपा से जुड़े लोगों की सहभागिता की खबरों के बावजूद नड्डा मौन रहे।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Cm Gehlot Blames Bjp president over Jodhpur minor Gangrape matter for being quiet
जोधपुर में नाबालिग लड़की से प्रेमी के सामने हॉकी मैदान में गैंगरेप: गहलोत बोले-घटना कलंक, नड्डा मौन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा-'' हमारी बेटियां सुरक्षा और सम्मान की हकदार हैं। बलात्कार की घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। ऐसे जघन्य कृत्य की जितनी निन्दा की जाए कम है, परन्तु भाजपा नेता हमेशा ऐसी घटनाओं की निन्दा करने की बजाय राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए सरकार पर झूठे आरोप लगाने लग जाते हैं। जोधपुर और मध्यप्रदेश के दतिया में रेप की घटनाओं में भाजपा से जुड़े लोगों की सहभागिता की खबरें आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन घटनाओं पर मौन रहे और इन घटनाओं की निंदा तक नहीं की, जो महिला सुरक्षा पर भाजपा की गंभीरता का परिचायक है। राजस्थान पुलिस ने जिस मुस्तैदी के साथ महज 2 घंटे में जोधपुर में नाबालिग बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया, वह प्रशंसनीय है। आरोपी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हो, प्रदेश सरकार मासूम बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दोषियों को कठोरतम सजा दिलाएगी।''
विज्ञापन


पुलिस का दावा-छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के संभावित प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आरोपी जोधपुर आए

अजमेर के ब्यावर से नाबालिग प्रेमी के साथ भागकर जोधपुर पहुंची दलित नाबालिग लड़की से जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के पुराने परिसर के हॉकी मैदान में रविवार सुबह 3 छात्रों ने गैंगरेप किया और लोगों को देखकर तीनों भाग गए। तब पीड़ित लड़की और उसके दोस्त ने आपबीती बताई। पुलिस ने 4 घंटे में ही तीनों छात्रों और छेड़छाड़ के आरोपी गेस्ट हाउस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में  को लेकर आरोपियों के बारे में पुलिस ने दावा किया है कि छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के संभावित प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आरोपी जोधपुर आए थे और राईका बाग में किराए के कमरे में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोकेंद्र सिंह का प्रचार कर रहे थे। एबीवीपी ने इससे इनकार करते हुए आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?

पुलिस उपायुक्त पूर्व जोधपुर डॉ अमिता दुहन ने बताया कि 16 साल की लड़की से रविवार सुबह 4:30 से 5:00 के बीच ओल्ड कैंपस के हॉकी मैदान में 3 छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना के कुछ ही घंटों पहले पावटा में कृष्णा गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेने के दौरान गेस्ट हाउस कर्मी ने भी नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। प्रेमी जोड़ा ब्यावर से शनिवार रात 10:30 बजे कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचा था। तब वहां गेस्ट हाउस कर्मी सुरेश ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद युगल कमरा खाली कर रेलवे स्टेशन के सामने जाकर बैठ गया। जहां 3 छात्रों ने उन्हें झांसा देकर अपने साथ ले लिया और नाबालिग प्रेमी को बंधक बनाकर लड़की से बलात्कार किया। आरोपी समंदर सिंह बीए फर्स्ट ईयर और धर्मपाल सिंह एमए फर्स्ट ईयर का छात्र है। भट्टम सिंह अजमेर में बीएड कर रहा है। ये तीनों आरोपी छात्र जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव में प्रचार के लिए आए थे। इसके लिए तीनों को किराए पर कमरा दिलाया गया था। उधर यूनिवर्सिटी ने बीती देर शाम आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है। एक छात्र के एडमिशन के आवेदन को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, अन्य छात्रों की मदद और मोबाइल लोकेशन से पकड़े तीनों आरोपी

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से 3 छात्रों के वीडियो निकालकर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को दिखाए गए । तो इनमें से एक छात्र की पहचान हुई। उसके मोबाइल नंबर पता लगे, तो लोकेशन रातानाडा में आई । एक कमरे में छापा मारा, तो तीनों आरोपी गणेशपुरा की पहाड़ी से भागने लगे। पुलिस के मुताबिक नीचे गिरने से तीनों छात्रों के पैर फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- दलित की बेटी का रेप आपके राज में,आपके घर में हो गया

जोधपुर में हुई इस गंभीर घटना को लेकर स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के आरोपों पर करारा पलटवार करते हुए कहा- "दलित की बेटी रेप आपके राज में, आपके घर में हो गया। शर्म के मारे डूब मरने की वजह पूछ रहे हैं आपकी अक्षमता और नाकामी पर बीजेपी चुप क्यों हैं ? बेशर्मी की इंतेहा है। चुप नहीं हैं, आपको बेनकाब करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed