फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot, Dotasara and Randhawa will visit seven divisions in four days

Rajasthan: CM गहलोत, डोटासरा और रंधावा चार दिन में करेंगे सात संभागों का दौरा, 28 से संगठनात्मक बैठकें

Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्भाग स्तरीय संगठनात्मक बैठकें करने के लिए प्रदेश में 4 दिवसीय दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot, Dotasara and Randhawa will visit seven divisions in four days
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी  सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत 28 मार्च, 2023 को सुबह 11 बजे बीकानेर में बीकानेर सम्भाग के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें। दोपहर  3 बजे जोधपुर में जोधपुर सम्भाग की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च, 2023 को दोपहर 3 बजे उदयपुर, 31 मार्च, 2023 को सुबह 11 बजे कोटा, दोपहर 3 बजे अजमेर, 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे भरतपुर और दोपहर 3 बजे जयपुर में सम्भाग स्तरीय बैठक होगी। 

विज्ञापन



विज्ञापन


संगठनात्मक बैठक में ये नेता रहेंगे मौजूद
बैठक में सम्भाग के सभी कांग्रेस के वर्तमान, निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, जिला प्रभारी, सम्भाग प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी डेलीगेट्स, मण्डल,नगर अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, सम्भाग में रहने वाले बोर्ड निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सासंद प्रत्याशी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक प्रत्याशी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed